Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Who Is Navendu Mishra: कानपुर के 34 साल के नवेंदु मिश्रा ने ब्रिटेन में गाड़ दिया झंडा ! सर्वाधिक मतों से जीतकर बने सांसद

ब्रिटेन में फिर सांसद बने कानपुर के नवेंदु मिश्रा (बाएं) बीच में पारिवारिक बचपन की फोटो दाएं आर्यनगर का घर : Image Credit Original Source

Kanpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) के मूल निवासी नवेंदु मिश्रा (Navendu Mishra) ने ब्रिटेन (Britain) की लेबर पार्टी (Labor Party) से सांसदीय (MP) का चुनाव लड़ते हुए सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज की है. जानिए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक नवेंदु मिश्रा के बारे में

Who Is Navendu Mishra: भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक नवेंदु मिश्रा (Navendu Mishra MP) ने ब्रिटेन (Britain) में हुए चुनाव में रिकार्ड तोड़ मतों से जीत हासिल करते हुए दूसरी बार सांसद बने हैं. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) आर्यनगर के मूलरूप से रहने वाले नवेंदु मिश्रा ने लेबर पार्टी (Labor Party) के टिकट पर स्टॉकपोर्ट सीट से चुनाव जीतकर दूसरी बार जीत दर्ज की है.

बताया जा रहा है कि उनकी पार्टी इसबार ब्रिटेन में सरकार बनाने जा रही है. कानपुर (Kanpur) और ननिहाल गोरखपुर (Gorkhpur) में खुशी की लहर दौड़ गई है. जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन की सत्ता पर पिछले कई सालों से राज करने वाली कंजर्वेटिव पार्टी को चुनाव में शिकस्त मिली है. भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने जीत दर्ज की है लेकिन उनकी कंजर्वेटिव पार्टी हार चुकी है.

कानपुर में है घर गोरखपुर में नवेंदु का ननिहाल

कानपुर (Kanpur) के मूलरूप से रहने वाले नवेंदु मिश्रा (Navendu Mishra MP) का जन्म 22 अगस्त, 1989 को हुआ था. आर्यनगर के रहने वाले उनके पिता का नाम प्रभात रंजन मिश्र और मां का नाम मीनू मिश्रा है.

नवेंदु का बचपन कानपुर और उनके ननिहाल गोरखपुर दोनों जगह बीता. उनका एक छोटा भाई दिव्येंदु मिश्रा और एक छोटी बहन मिताली मिश्रा है. जानकारी के मुताबिक मुंबई में काम करते हुए नवेंदु के पिता की नौकरी ब्रिटेन की चॉकलेट कंपनी में लग गई थी. नवेंदु की प्रारंभिक शिक्षा कानपुर से हुई उसके बाद उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा लंदन से की. उनके पिता ने नौकरी करते हुए ब्रिटेन की नागरिकता ले ली थी. 

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

navendu_mishra_mp_labor_party_britain_yugantar_pravah
नवेंदु मिश्रा : Image Credit Original Source

कॉलेज के दिनों से जुड़े थे राजनीति में फिर लेबर पार्टी से बने सांसद

नवेंदु मिश्रा के पारिवारिक और ननिहाल पक्ष के अधिकतर लोग डॉक्टरी के पेशे से जुड़े हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नवेंदु कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे. ब्रिटेन की राजनीति में उन्होंने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए लेबर पार्टी से जुड़ गए थे.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

बताया जा रहा है कि ब्रिटेन की राजनीति में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा रहता है और वहां के लोग इन्हें पसंद करते हैं. जानकारी के मुताबिक नवेंदु मिश्रा ने स्टॉकपोर्ट में शॉप-फ्लोर ट्रेड यूनियनिस्ट के तौर पर भी काम था इसके बाद वो ट्रेड यूनियन के आयोजक भी बने थे.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

उनकी वाक्यपटुता के चलते साल 2019 में लेबर पार्टी ने उन्हें Stockport Seat से टिकट दिया और उन्होंने अपनी जीत दर्ज कराई. लेकिन उनकी पार्टी की सरकार नहीं बनी. लेकिन 2024 के चुनाव में नवेंदु मिश्रा रिकार्ड वोटों से जीतते हुए अपने प्रतिद्वंदी को 16000 मतों से हराया और इसबार लेबर पार्टी की सरकार भी बनने जा रही है. आपको बतादें कि ब्रिटेन में 650 संसदीय क्षेत्र हैं. इसमें से कुछ सीटों को छोड़ कर 641 सीटों के नतीजे आ चुके हैं जिनमें 410 लेबर पार्टी को मिली हैं कीर स्टार्मर अब ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे.

06 Jul 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Who Is Navendu Mishra: कानपुर के 34 साल के नवेंदु मिश्रा ने ब्रिटेन में गाड़ दिया झंडा ! सर्वाधिक मतों से जीतकर बने सांसद

Kanpur News In Hindi

Who Is Navendu Mishra: भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक नवेंदु मिश्रा (Navendu Mishra MP) ने ब्रिटेन (Britain) में हुए चुनाव में रिकार्ड तोड़ मतों से जीत हासिल करते हुए दूसरी बार सांसद बने हैं. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) आर्यनगर के मूलरूप से रहने वाले नवेंदु मिश्रा ने लेबर पार्टी (Labor Party) के टिकट पर स्टॉकपोर्ट सीट से चुनाव जीतकर दूसरी बार जीत दर्ज की है.

बताया जा रहा है कि उनकी पार्टी इसबार ब्रिटेन में सरकार बनाने जा रही है. कानपुर (Kanpur) और ननिहाल गोरखपुर (Gorkhpur) में खुशी की लहर दौड़ गई है. जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन की सत्ता पर पिछले कई सालों से राज करने वाली कंजर्वेटिव पार्टी को चुनाव में शिकस्त मिली है. भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने जीत दर्ज की है लेकिन उनकी कंजर्वेटिव पार्टी हार चुकी है.

कानपुर में है घर गोरखपुर में नवेंदु का ननिहाल

कानपुर (Kanpur) के मूलरूप से रहने वाले नवेंदु मिश्रा (Navendu Mishra MP) का जन्म 22 अगस्त, 1989 को हुआ था. आर्यनगर के रहने वाले उनके पिता का नाम प्रभात रंजन मिश्र और मां का नाम मीनू मिश्रा है.

नवेंदु का बचपन कानपुर और उनके ननिहाल गोरखपुर दोनों जगह बीता. उनका एक छोटा भाई दिव्येंदु मिश्रा और एक छोटी बहन मिताली मिश्रा है. जानकारी के मुताबिक मुंबई में काम करते हुए नवेंदु के पिता की नौकरी ब्रिटेन की चॉकलेट कंपनी में लग गई थी. नवेंदु की प्रारंभिक शिक्षा कानपुर से हुई उसके बाद उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा लंदन से की. उनके पिता ने नौकरी करते हुए ब्रिटेन की नागरिकता ले ली थी. 

navendu_mishra_mp_labor_party_britain_yugantar_pravah
नवेंदु मिश्रा : Image Credit Original Source

कॉलेज के दिनों से जुड़े थे राजनीति में फिर लेबर पार्टी से बने सांसद

नवेंदु मिश्रा के पारिवारिक और ननिहाल पक्ष के अधिकतर लोग डॉक्टरी के पेशे से जुड़े हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नवेंदु कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे. ब्रिटेन की राजनीति में उन्होंने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए लेबर पार्टी से जुड़ गए थे.

बताया जा रहा है कि ब्रिटेन की राजनीति में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा रहता है और वहां के लोग इन्हें पसंद करते हैं. जानकारी के मुताबिक नवेंदु मिश्रा ने स्टॉकपोर्ट में शॉप-फ्लोर ट्रेड यूनियनिस्ट के तौर पर भी काम था इसके बाद वो ट्रेड यूनियन के आयोजक भी बने थे.

उनकी वाक्यपटुता के चलते साल 2019 में लेबर पार्टी ने उन्हें Stockport Seat से टिकट दिया और उन्होंने अपनी जीत दर्ज कराई. लेकिन उनकी पार्टी की सरकार नहीं बनी. लेकिन 2024 के चुनाव में नवेंदु मिश्रा रिकार्ड वोटों से जीतते हुए अपने प्रतिद्वंदी को 16000 मतों से हराया और इसबार लेबर पार्टी की सरकार भी बनने जा रही है. आपको बतादें कि ब्रिटेन में 650 संसदीय क्षेत्र हैं. इसमें से कुछ सीटों को छोड़ कर 641 सीटों के नतीजे आ चुके हैं जिनमें 410 लेबर पार्टी को मिली हैं कीर स्टार्मर अब ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे.

Latest News

Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला पहुंचेंगे. यहां वह 135 विकास परियोजनाओं का...
Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन
Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई
मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी
Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल
Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में
Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Follow Us