Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime In Hindi: पुलिस के टॉर्चर से तंग आकर सब्जी विक्रेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ! मौत से पहले वीडियो बनाकर किया वायरल

Kanpur Crime In Hindi: पुलिस के टॉर्चर से तंग आकर सब्जी विक्रेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ! मौत से पहले वीडियो बनाकर किया वायरल
सब्जी विक्रेता ने की आत्महत्या

यूपी (Up) के कानपुर (Kanpur) में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है सुसाइड से पहले उसने दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किए हैं. जिसके मुताबिक उसकी मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि चौकी इंचार्ज है. युवक के मुताबिक चौकी इंचार्ज की प्रताड़ना (Harassment) के चलते उसने ये कदम उठाया है. उधर इस घटना के बाद चौकी इंचार्ज मौके से फरार हो गया है.

पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर सब्जी विक्रेता ने लगाई फांसी

हैरान कर देने वाली घटना कानपुर (Kanpur) के सचेंडी (Sachendi) थाना अंतर्गत चकरपुर पुलिस चौकी की है जहां पर सुनील कुमार राजपूत नाम का युवक मंडी में सब्जी बेंचता था. लेकिन बीते कुछ समय से वह काफी परेशान चल रहा था इस बात का खुलासा आज उसके द्वारा वायरल किए हुए 2 वीडियो के जरिए हुआ.

दरअसल उसने आरोप लगाते हुए बताया कि चकरपुर चौकी इंचार्ज सत्येंद्र और कांस्टेबल अजय यादव उसे काफी समय से परेशान कर रहे थे दरअसल चौकी इंचार्ज उसे फ्री में सब्जी लेते थे यही नहीं उसे अवैध वसूली भी की जाती थी जब वह इसका विरोध करता था तो उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई. रोज-रोज की इस तरह की हरकतों से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली.

kanpur_vegetable_vendor_commits_suicide
परिजनों में मचा कोहराम

सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर किया वायरल

सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सुशील का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा है. आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य भी जुटाए हैं मृतक ने सुसाइड करने से पहले दो वीडियो भी बनाकर फेसबुक पर वायरल किया है.

युवक ने इस वीडियो के जरिए अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि चौकी इंचार्ज सत्येंद्र और कांस्टेबल अजय यादव लगातार उसे परेशान कर रहे थे. फ्री में सब्जी लेना अवैध वसूली की वजह से वह काफी परेशान चल रहा था यही नहीं चौकी इंचार्ज ने यह भी कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते हो जिस वजह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

हालांकि मृतक ने इसके बाद एक और वीडियो बनाया जिसमें उसने अपने परिजनों से सुसाइड करने को लेकर माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है इन दोनों वीडियो को वायरल करने के बाद उसने आत्महत्या कर ली.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल पर दर्ज हुई एफआईआर

उधर इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया क्योंकि मामला पुलिस से जुड़ा हुआ था घटना के बाद से ही चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल परिवार समेत मौके से फरार हो गए हैं मृतक सुनील कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस के आलाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज कर लिया है हालांकि युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच भी की जा रही है इस बीच परिजनों का यह भी कहना है कि इससे पहले भी मृतक ने चौकी इंचार्ज से तंग आकर सुसाइड करने की कोशिश की थी. पुलिस ने इस पूरे जांच शुरू कर दी है.

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us