Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Ips Transfer List: साल के पहले दिन यूपी सरकार ने देर रात किए 7 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले ! कानपुर पुलिस कमिश्नर का तबादला, IPS अखिल कुमार अब होंगे नए पुलिस कमिश्नर

Up Ips Transfer List: साल के पहले दिन यूपी सरकार ने देर रात किए 7 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले ! कानपुर पुलिस कमिश्नर का तबादला, IPS अखिल कुमार अब होंगे नए पुलिस कमिश्नर
आईपीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए साल के पहले दिन 7 सीनियर आईपीएस अफसरों (Senior Ips Officers) के तबादले कर दिए हैं. इसमें कानपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ आर. के.स्वर्णकार (Ips R.K Swarnkar) भी शामिल हैं. उनकी जगह 1994 बैच के आईपीएस अफसर अखिल कुमार (Akhil Kumar) लेंगे. जल्द ही अखिल कुमार चार्ज लेंगे.

7 आईपीएस अफसरों के तबादले

साल के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 7 वरिष्ठ आईपीएस (Senior Ips) अफसरों के तबादले (Transferred) कर दिए. नए साल के पहले दिन देर रात इन अफसरों का ट्रांसफर किया गया. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए साल के दिन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 7 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए.

देर रात ही तबादले की लिस्ट जारी की गई जिसमें कानपुर के पुलिस कमिश्नर डॉक्टर आरके स्वर्णकार (IPS Dr RK Swarnkar) का तबादला कर दिया गया है. उनकी जगह गोरखपुर एडीजी अखिल कुमार (IPS Akhil Kumar) को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है.  जबकि डॉक्टर आरके स्वर्णकार एडीजी एपीटीसी सीतापुर बनाए गए हैं.

इसके अलावा डॉक्टर केएस प्रताप कुमार (IPS K.S Pratap Kumar) एडीजी गोरखपुर जोन बनाए गए हैं. राजीव सभरवाल (IPS Rajeev Sabharwal) एडीजी और डॉक्टर बीआर अंबेडकर (IPS B.R Ambedkar) एकेडमी मुरादाबाद बनाए गए हैं. डीके ठाकुर (IPS D.K Thakur) एडीजी मेरठ जोन बनाए गए हैं. सुजीत पांडे (IPS Sujeet Pandey) एडीजी पीएसी तो अशोक कुमार सिंह (IPS Ashok Kumar Singh) को एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड बनाया गया हैं.

कौन हैं आईपीएस अखिल कुमार (Who Is IPS Akhil Kumar)?

आईपीएस अखिल कुमार मूलरूप से बिहार के बेगूसराय (Begusarai) निवासी है. वर्ष 1994 बैच के आइपीएस अधिकारी अखिल कुमार ( Ips Akhil Kumar) लखनऊ, गाजियाबाद, अलीगढ़, देवरिया, गाजीपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, अमरोहा में एसएसपी/एसपी रहे हैं.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

2010 में डीआइजी मेरठ बने, वहीं से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए. विदेश व जल संसाधन मंत्रालय में सेवा देने के बाद पिछले महीने ही वापस लौटे. इस दौरान वह अमेरिका के कोलंबिया में मास्टर डिग्री भी हासिल करने को गए थे. वर्तमान में वे एडीजी गोरखपुर हैं, अब उन्हें तबादले के बाद कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गयी है. जल्द ही वे यहां पहुंचकर चार्ज लेंगे.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us