Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur greenpark : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ग्रीनपार्क में क्रिकेट बुक कैफे का किया उद्घाटन, बोले जल्द होंगे यहां मैच

Kanpur greenpark : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ग्रीनपार्क में क्रिकेट बुक कैफे का किया उद्घाटन, बोले जल्द होंगे यहां मैच
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने क्रिकेट बुक कैफे का किया शुभारंभ

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में जल्द इंटरनेशनल मैच का आयोजन हो जिसके लिए इस मुद्दे पर आगे गम्भीरता से बात की जाएगी यह बात उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुँचकर कही, उपमुख्यमंत्री पाठक ग्रीनपार्क स्टेडियम में क्रिकेट बुक कैफे के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने फीता काटकर कैफे का शुभारंभ किया.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के ग्रीनपार्क पहुंचकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने क्रिकेट बुके कैफे का किया शुभारंभ
  • ग्रीनपार्क के 75 वर्ष के इतिहास को 5 मिनट की झलक में देखा
  • ग्रीनपार्क की दूर होंगी खामियां,मिलेंगे मैच

Deputy CM Pathak inaugurated Cricket Book Cafe : शनिवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचे जहां प्रशिक्षु खिलाड़ी हर्षिता ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया उन्होंने विजिटर गैलरी स्थित क्रिकेट बुक कैफे का उद्घाटन करते हुए कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों को सौगात दी. इस दौरान उन्होंने वर्चुअल पिच पर बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाए,वही उनके साथ मंडलायुक्त डॉक्टर राजशेखर ने ग्रीनपार्क के बारे में बताया तो उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक ने ग्रीनपार्क के 75 साल के इतिहास को उनके सामने प्रस्तुत किया.

 

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

ग्रीनपार्क को मिल सकते है मैच

ग्रीनपार्क में अंतरराष्ट्रीय मैच में आ रही समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इस पर ऊपर बात की जाएगी हम कोशिश करेंगे कि कानपुर को जल्द से जल्द मैच मिले. डिप्टी सीएम ने वर्चुअल पिच पर बल्लेबाजी भी की और इसे खूब सराहा साथ ही क्रिकेट बुक कैफे का उद्घाटन करने के बाद विजिटर गैलरी को भी देखा ,ग्रीनपार्क क्रिकेट के 75 वर्षो की एक झलक को 5 मिनट में देखा ,जिसे देख उन्हें काफी खुशी भी हुई.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

आपको बता दें कि क्रिकेट बुक कैफे को विजिटर गैलरी में बनाया गया है खास तौर पर क्रिकेट के इतिहास को क्रिकेट प्रेमियों तक पहुंचाने का ये माध्यम है,यहां स्पोर्ट्स को लेकर 1 हज़ार बुक्स का संग्रह है जिससे खेल प्रेमी यहां आकर इसे जान सकेंगे.डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि खेलो इंडिया की शुरुआत हो चुकी है और यह युवाओं के लिए बेहतर मंच है .

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

 

Latest News

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का...
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Follow Us