Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Metro : खुशखबरी ! फरवरी 2024 तक सेंट्रल स्टेशन तक दौड़ेगी मेट्रो

Kanpur Metro : खुशखबरी ! फरवरी 2024 तक सेंट्रल स्टेशन तक दौड़ेगी मेट्रो
मेट्रो का निर्माण कार्य

उत्तर प्रदेश के सबसे स्मार्ट प्रोजेक्ट में से एक कानपुर मेट्रो को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आईआईटी से मोतीझील तक के पहले कॉरिडोर का उद्घाटन किया था तो वही अब कानपुर वासियों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है जहां माना जा रहा है कि फरवरी 2024 तक आईआईटी से सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो दौड़ने लगेगी.


हाईलाइट्स

  • कानपुर मेट्रो का कार्य हुआ तेज,चुन्नीगंज से नयागंज तक सुरंग की खुदाई शुरू
  • आईआईटी से मोतीझील तक पहले चरण में दौड़ रही है मेट्रो
  • फरवरी 2024 तक सेंट्रल स्टेशन तक दौड़ने की उम्मीद

The work of Kanpur Metro has been speeded up : 2024 में लोकसभा चुनाव हैं वही कानपुर मेट्रो का कार्य की तेजी को देखते हुए चुनाव से पहले ही लगता है 2024 के अंत तक कानपुर की मेट्रो हर स्टेशन पर दौड़ने लगेगी. चुन्नीगंज से नयागंज तक सुरंग की खुदाई का कार्य शुरू हो गया है और पूरी उम्मीद है कि मेट्रो फरवरी 2024 तक सेंट्रल स्टेशन तक दौड़ने लगेगी. कानपुरवासियों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है यह खबर ,अब कानपुर स्मार्ट और मेट्रो सिटी की ओर तेजी से बढ़ता जा रहा है.

 

इन जगहो पर भी दौड़ सकती है मेट्रो

कानपुरवासियों को एयरपोर्ट टर्मिनल की सौगात मिलने के बाद अब कानपुर मेट्रो पहले कॉरिडोर के आगे के चरणों को 2024 तक पूरा कर लेगा. गौरतलब है कि 2021 में विधानसभा चुनाव से पहले शहरवासियों को पहले कॉरिडोर की मेट्रो की सौगात पीएम मोदी ने उद्घाटन कर दी थी,जिसके बाद मेट्रो आईआईटी से मोतीझील तक बराबर दौड़ रही है जिसकी वजह से सड़को पर यातायात भी दुरुस्त हुआ उस तरफ जाम की समस्या से भी निजात मिला है.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

प्राथमिक कॉरिडोर में मेट्रो ने आईआईटी से मोतीझील तक शुरुआत करने के बाद चुन्नीगंज से लेकर नयागंज तक कार्य मे तेजी लाते हुए सुरंग की खुदाई करना शुरू कर दिया है,जिसके बाद दिसम्बर तक ट्रेक बिछाया जा सकता है, मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक फरवरी 2024 तक सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो दौड़ने लगेगी, खास तौर पर सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ सबसे अधिक होती है और उस तरफ नयागंज की ओर थोक बाजार पटा पड़ा है ,मेट्रो आ जाने से यहां यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो जाम से भी जल्द बचा जा सकेगा.वैसे ये भी माना जा रहा है कि 2024 यानी अंत तक झकरकटी से नौबस्ता तक का भी मेट्रो का कार्य पूरा हो जाएगा. 

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

शहर की जाम की समस्या से मिलेगी निजात

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

शहर के इन व्यस्त क्षेत्रों में बड़े बाजार भी पड़ते है जिसमें यातायात ज्यादा बना रहता है, मेट्रो के शुरू होने के बाद सबसे बड़ी समस्या जाम से लोगो को निजात मिलेगी, मेट्रो आइआइटी से मोतीझील तक बराबर दौड़ रही है जिस तरह से कार्य चल रहा है उससे उम्मीद है कि मेट्रो फरवरी 2024 तक इन स्टेशनों को भी जोड़ लेगी. जिसमें आईआईटी, कल्याणपुर, एसपीएम, विश्वविद्यालय, गुरुदेव, गीतानगर, रावतपुर, लाला लाजपत राय अस्पताल, मोतीझील, चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज, सेंट्रल स्टेशन है.

आपको बता दें कि कानपुर मेट्रो के दोनों कॉरिडोर करीब 11,076 करोड़ रुपये से बन रहे हैं दोनों कारिडोर में 21 स्टेशन हैं पहले कारिडोर में 9 स्टेशन पर अभी ट्रेनें चल रही है,वहीं 14 स्टेशन में चलने लगेंगी फरवरी में ट्रेनें ,उधर  दूसरे कारिडोर में 8 स्टेशन हैं.

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us