Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur SpiceJet News : स्पाइसजेट के इस निर्णय के बाद कानपुरवासियों के लिए दिल्ली हुआ दूर

Kanpur SpiceJet News : स्पाइसजेट के इस निर्णय के बाद कानपुरवासियों के लिए दिल्ली हुआ दूर
फाइल फोटो चकेरी एयरपोर्ट

एक तरफ कानपुर में नए टर्मिनल के शुभारंभ की तैयारियां तेज चल रही है तो दूसरी तरफ स्पाइसजेट जल्द ही अपनी सेवा बंद करने जा रहा है जिसके बाद कानपुर से दिल्ली के लिए आवागमन नहीं होगा स्पाइसजेट के इस निर्णय के बाद कहीं न कहीं कानपुर के लोगों को गहरा झटका जरूर लगेगा.


हाईलाइट्स

  • कानपुरवासियों को स्पाइसजेट ने दिया गहरा झटका
  • 20 मई से दिल्ली नहीं आएगा और जाएगा विमान
  • यात्रियों की संख्या में हो रही कमी की वजह से लिया निर्णय

SpiceJet is not getting passengers so Delhi service will be closed : कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां स्पाइसजेट अब 20 मई से कानपुर से दिल्ली के लिए अपनी सेवा को बंद करने जा रहा है,जिसके बाद दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को फिलहाल कोई फ्लाइट नहीं मिलेगी, फ्लाइट न जाने की वजह यात्रियों का कम होना बताया जा रहा है.

 

19 मई को अंतिम फ्लाइट

चकेरी एयरपोर्ट से जहां स्पाइसजेट ने अपनी सेवा शुरू की, पूर्व में यहां मुंबई के लिए भी नियमित फ्लाइट थीं जिसे यात्रियों की कमी की वजह से बंद करना पड़ा था, वही अब दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का भी ऐसा ही कुछ हाल है जिसके बाद विमान कम्पनी ने ये निर्णय लिया कि 19 मई को अंतिम फ्लाइट कानपुर आएगी,और 20 मई से दिल्ली के लिए कोई विमान न तो आएगा न ही जाएगा.

 

यात्रियों की लगातार हो रही कमी

आपको बता दें कि रोजाना दोपहर 1 बजे दिल्ली से फ्लाइट कानपुर आती थी और दोपहर 2 बजे उड़ान भर कर वापस जाती थी, कानपुर में यात्रियों की कमी को देखते हुए स्पाइसजेट ने 80 यात्रियों की क्षमता वाले छोटे विमान एयरपोर्ट पर उतारा था लेकिन उसके बावजूद भी ,छोटे विमान में भी पूरे यात्री नहीं शामिल हो पा रहे थे जिससे कम्पनी को नुकसान हो रहा था,जिसके बाद यह निर्णय लेना पड़ा, फ्लाइट के जाने और ना जाने के बाद कानपुर के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है एयरपोर्ट के निदेशक संजय कुमार का कहना है कि विमानन कंपनी ने आगामी 20 मई से दिल्ली से दिल्ली की फ्लाइट को बंद करने की सूचना दी है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us