Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Road Accident In Kanpur : रफ़्तार का कहर,घर के बाहर चारपाई पर लेटे पिता-पुत्री को अनियंत्रित डंफर ने रौंदा, एक की मौत से कोहराम

Road Accident In Kanpur : रफ़्तार का कहर,घर के बाहर चारपाई पर लेटे पिता-पुत्री को अनियंत्रित डंफर ने रौंदा, एक की मौत से कोहराम
अनियंत्रित डंफर घर मे घुसा

कानपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखाई दिया. जब तेज रफ्तार डम्फर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा. जिसकी चपेट में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज फरार डम्फर चालक की तलाश शुरू की.


हाईलाइट्स

  • घाटमपुर में रफ्तार का कहर, जहांगीराबाद में अनियंत्रित डंफर घुसा घर में
  • चारपाई पर बाहर लेते पिता-पुत्री को रौंदा,पुत्री की हुई मौत
  • घटना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को भेजा पोस्टमार्टम, फरार चालक की तलाश जारी

Uncontrolled dumper entered the house : कानपुर -हमीरपुर रोड पर आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की खबरे सामने आती है. शुक्रवार को सुबह एक बार फिर यहां रफ्तार का कहर दिखाई दिया. तेज रफ्तार अनियंत्रित हुआ डम्फर अचानक एक घर मे जा घुसा और बाहर् चारपाई पर सो रहे पिता और पुत्री को अपनी चपेट में ले लिया जिसमे मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पिता घायल है जिनका इलाज किया जा रहा है.

जहांगीराबाद गांव के घर में घुसा डम्फर

घाटमपुर के जहांगीराबाद गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया. जब कानपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डम्फर अनियंत्रित होकर एक घर मे जा घुसा और इसकी चपेट में चारपाई पर बाहर सो रहे पिता और पुत्री आ गए.

डम्फर के टकराने पर मची चीत्कार

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

बताया जा रहा कि जहांगीराबाद निवासी सरताज अपनी पुत्री हुमैरा के साथ घर के बाहर चारपाई पर लेटे हुए थे. तभी कानपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित हो गया और विपरीत दिशा में जाकर एक घर मे जा घुसा,इस दौरान घर के बाहर चारपाई पर लेटे सरताज और उसकी पुत्री को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई जबकि सरताज गम्भीर रुप से घायल हो गया.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

डंफर चालक फरार

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने एक घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह डम्फर के पास फंसे पिता और पुत्री को निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां पुत्री को मृत घोषित कर दिया गया जबकि पिता का इलाज किया जा रहा है.  डंपर चालक घटना के बाद से फरार है पुलिस इस मामले में आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है.उधर बच्ची की मौत की सूचना पर परिजनों का हाल बेहाल है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us