Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Priest Suicide: मंदिर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पुजारी ने किया सुसाइड,जांच में जुटी पुलिस

Kanpur Priest Suicide: मंदिर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पुजारी ने किया सुसाइड,जांच में जुटी पुलिस
मन्दिर के पुजारी ने किया सुसाइड

कानपुर में मंदिर के पुजारी ने सन्दिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की सूचना पर फारेंसिक समेत पुलिस बल पहुंचा ,वही पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसके बाद पुजारी ने ऐसा कदम उठाया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में बंदर बाबा मंदिर के पुजारी ने मंदिर में किया सुसाइड
  • सुसाइड नोट छोड़ मौत की ये थी वजह
  • फारेंसिक और पुलिस जुटी जांच में, गोविंदनगर के दबौली वेस्ट की घटना

Priest commits suicide in temple in Kanpur : कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र के दबौली पश्चिम स्थित बंदर बाबा मंदिर में संदिग्ध परिस्थितियों में देर रात मंदिर के पुजारी राधे श्याम यादव (75) ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ,पुजारी के सुसाइड करने की सूचना पर हड़कम्प मच गया बताया जा रहा पुजारी काफी दिनों से परेशान चल रहे थे ,उधर मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

सुसाइड नोट में तीन का नाम

जानकारी के मुताबिक गोविंदनगर थाना क्षेत्र में दबौली पश्चिम स्थित बंदर बाबा मंदिर है इस मंदिर की रखवाली पिछले कई वर्षों से पुजारी राधे श्याम यादव कर रहे थे , बताया जा रहा है कि देर रात घर से खाना खाकर मंदिर में सोने की बात कहकर निकले थे रविवार सुबह जब पत्नी पहुंची तो पट खुला हुआ था और राधेश्याम का शव धोती के सहारे लटका हुआ था ,पत्नी के चिल्लाने पर अन्य लोग इकठ्ठे हुए और सूचना पुलिस को दी.

पुजारी के बेटे अनिल की माने तो पुजारी के हाथ की बनाई हुई मूर्तियों को क्षेत्रवासियों ने करीब 6 माह पहले विसर्जित कर दिया था जिसके बाद मंदिर में नई मूर्तियां लगवाई थी, जबकि अपने हाथ से बनाई हुई मूर्तियों को मंदिर में पुजारी ने स्थापित किया था , तबसे वह मानसिक तनाव में थे जिसके बाद उन्होंने शायद ऐसा कदम उठाया है.वहीं पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमे तीन लोग को पुजारी ने मौत का जिम्मेदार ठहराया है,फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की जा रही है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us