Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Ghatampur Accident : ओवरटेक करते वक्त ट्रक हुआ अनियंत्रित, चपेट में आया ऑटो-दो की मौत,5 घायल

Kanpur Ghatampur Accident : ओवरटेक करते वक्त ट्रक हुआ अनियंत्रित, चपेट में आया ऑटो-दो की मौत,5 घायल
घाटमपुर जहानाबाद सड़क हादसे में दो की मौत पांच घायल

कानपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखाई दिया जहां दो ट्रक ओवरटेक करते वक्त सवारी से भरी ऑटो को भी अपनी चपेट में ले गए, इस दौरान एक ट्रक और ऑटो सड़क से अलग दूर गड्ढे में जा गिरे, इस दुर्घटना में ऑटो में सवार दो युवतियों की मौत हो गई वही 5 लोगो घायल है जिन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के घाटमपुर जहानाबाद रोड पर भीषण सड़क हादसा
  • ओवरटेक ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर,2 की मौत 5 घायल
  • घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरवां पेट्रोल पंप के पास की घटना

Overtaking truck collided with auto in Kanpur : कानपुर के घाटमपुर - जहानाबाद रोड स्थित परास गांव के पास मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया जब दो ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर मे अनियंत्रित हो गए जिसमें एक ट्रक अनियंत्रित होते हुए सामने से आ रहे ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया,इतना ही नहीं टक्कर मारते हुए एक ट्रक ऑटो समेत सड़क से नीचे झाड़ियों में जा गिरा,टक्कर की आवाज सुनते ही राहगीर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी.

कैसे हुई दुर्घटना

जानकारी के मुताबिक घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जहानाबाद रोड स्थित अहिरवां पेट्रोल पंप के पास सुबह अचानक से तेज रफ़्तार दो ट्रक ओवरटेक करते वक्त अनियंत्रित हो गए जिसमें अनियंत्रित हुआ एक ट्रक सवारी से भरी ऑटो को टक्कर मारते हुए सड़क से नीचे जा गिरा.

बताया जा रहा कि ऑटो घाटमपुर से अमौली की तरफ जा रहा था जिसमें 7 लोग सवार थे, उधर ट्रक और ऑटो में हुई जबरदस्त टक्कर की आवाज सुन राहगीर दौड़े और ऑटो में फंसी सवारियों को निकालने में जुट गए और हादसे की सूचना पुलिस को दी, जहां पुलिस की मदद से सभी को निकलवाया गया जिसमें दो युवतियों की मौत हो चुकी थी जिसमे एक युवती जिसकी मौत हुई है उसका नाम सलोनी है,जबकि दूसरे की शिनाख्त नही हो सकी है  वहीं 5 लोग जो घायल है उनकी पहचान मनोज ऑटो ड्राइवर ,अनूप, अरविंद,अंजली और शुभम के रुप में हुई जिन्हें पुलिस की मदद से सीएचसी भिजवाया गया ,वही ट्रक चालक फरार हो गया है.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

घाटमपुर पुलिस ने बताया कि जहानाबाद रोड पर सुबह सड़क दुर्घटना में दो युवतियों की मौत हो गई, जिनमें से एक की शिनाख्त कर ली गई है जबकि एक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है ,5 लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही फरार चल रहे ट्रक चालक की तलाश की जा रही है उधर घायलों के परिजनों को सूचना कर दी गयी है वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us