Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News : नाइजीरिया से रिहा होकर मर्चेंट नेवी अफसर रोशन लौटे घर, भावुक हुई मां कहा-मोदी है तो मुमकिन है

Kanpur News : नाइजीरिया से रिहा होकर मर्चेंट नेवी अफसर रोशन लौटे घर, भावुक हुई मां कहा-मोदी है तो मुमकिन है
नेवी अफसर रोशन अरोड़ा पहुंचे घर

नाइजीरिया में पिछले 10 महीने से कैद मर्चेंट नेवी अफसर रोशन अरोड़ा अपने शहर कानपुर पहुंचे. कई महीनों से रोशन की आस में माता-पिता और बहन ने कितनी राह तकी है. इस बार जैसे ही फोन पर रोशन ने घर आने की सूचना दी परिजनों और मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई. वही घर पहुंचकर रोशन ने कहा मोदी हैं तो मुमकिन है.


हाईलाइट्स

  • नाइजीरिया की कैद से रिहा होकर कानपुर पहुंचे नेवी अफसर रोशन अरोड़ा
  • 10 माह पहले 26 क्रू मेंम्बर को नाइजीरिया नेवी ने बनाया था बन्धक
  • घर लौटने पर शहर में खुशी का माहोल, कहा मोदी है तो मुमकिन है

Navy officer Roshan reached his home : कानपुर के गोविंद नगर निवासी मनोज अरोड़ा के पुत्र रोशन अरोड़ा मर्चेंट नेवी में अफसर हैं, मुम्बई से पिछले वर्ष अपने सदस्यों के साथ 2022 में जहाज से तेल लाने निकले थे,नाइजीरिया के पास पहुंचते ही जहाज को वहां की नेवी ने रोक लिया,और रोशन समेत 26 सदस्यों को इक्वेटोरियल गिनी पोर्ट में बंधक बना लिया गया.फिर सभी को नाइजीरिया नेवी को सौंप दिया गया, सरकार के प्रयासों के बाद रोशन वहां की कैद से रिहा हुए और शहर पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया.

 

रोशन को देखते ही माँ-बहन के छलछला पड़े आंसू

कानपुर गोविंद नगर लेबर कॉलोनी निवासी मनोज अरोड़ा व सीमा अरोड़ा के बेटे रोशन अरोड़ा मर्चेंट नेवी में अफसर है, पिछले 10 महीने से वह और उसके 26 क्रू सदस्यों को नाइजीरिया में बंधक बना लिया गया था,जब सूचना मिली कि रोशन को रिहा कर दिया गया है और वह अपने घर की ओर निकल दिए है, मानो पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी, माता-पिता और बहन के आंसू छलछला पड़े और एक टक बस रोशन के इंतजार में लगी रहीं ,शाम को घर पर रोशन के पहुंचते ही मोहल्ले वालों व परिजनों ने ढोल,नगाड़ों व माला पहनाकर रोशन का जोरदार स्वागत किया,माँ ने दौड़कर बेटे को गले लगाया यह देख सभी के आंसू निकल पड़े.तो बहन भी अपने आप को रोक न सकी और रोते हुए भाई के गले लग गई.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

रोशन ने बताए वो दहशत के दिन

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

रोशन अरोड़ा के मुताबिक वर्ष 2018 से सहायक अधिकारी के पद पर तैनात हुए थे, बताया जा रहा है अगस्त 2022 में उनका जहाज अन्य सदस्यों के साथ तेल लाने निकला था ,इस जहाज पर 16 भारतीय समेत 26 सदस्य मौजूद थे, नाइजीरिया के पास पहुंचते ही जहाज को वहां की नेवी ने रोक लिया गया, जहां इक्वेटोरियल गिनी पोर्ट पर जहाज पर मौजूद सभी 26 क्रू सदस्यों को बंधक बना लिया. पहले बताया गया कि जल्द ही सब को छोड़ दिया जाएगा, लेकिन 3 माह तक बंधक बनाए रखा और यह बताया गया कि नाइजीरिया नेवी को सभी को सौंप दिया जाएगा, यह सुन सभी दहशत में आ गए,मुझे गन पॉइंट पर रखा गया था,सभी के मोबाइल छीन लिए गए थे.उम्मीद मानो खत्म सी लग रही थी, लेकिन भारत सरकार व नेवी के अधिकारियों के प्रयासों की बदौलत 28 मई को नाइजीरिया कोर्ट ने बन्धक क्रू सदस्यों को क्लीन चिट दे दी.,और सभी को रिहा कर दिया गया. फिर हम सभी अपने वतन की ओर निकल पड़े.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

घर पर मनी दीवाली

घर पहुंचकर रोशन ने भारत सरकार का शुक्रिया किया और कहा मोदी हैं तो सब कुछ मुमकिन है.माँ, बहन के खुशी के आंसू निकल रहे थे और कहा कि हमारा घर तो आज रोशन हुआ है, आज ही हमारे यहां दिवाली है. इस अवसर पर जन प्रतिनिधि समेत ,विधायक भी मौजूद रहे.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us