Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Nand Gopal Nandi Statement: कैबिनेट मंत्री नन्दी का INDIA पर निशाना ! नकली अंग्रेज है इंडिया गठबंधन के नेता

Nand Gopal Nandi Statement: कैबिनेट मंत्री नन्दी का INDIA पर निशाना ! नकली अंग्रेज है इंडिया गठबंधन के नेता
कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने कसा विपक्ष पर तंज

Nand Gopal Nandi In Kanpur: छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित सबसे बड़ा महानाट्य जाणता राजा का आयोजन कानपुर के सीएसए में होना है. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने शिरकत की. मंत्री नन्दी ने टिकट लांचिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए गठबन्धन इंडिया पर जमकर निशाना साधा और इसे ठगबंधन बताया. साथ ही गठबन्धन इंडिया के नेताओ को नकली अंग्रेज बताया.


हाईलाइट्स

  • कानपुर पहुँचे यूपी सरकार में मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने विपक्ष इंडिया पर साधा निशाना
  • महानाट्य जाड़ता राजा कार्यक्रम के टिकट लांचिंग पर पहुंचे थे नन्दी
  • विपक्ष के गठबन्धन को बताया ठगबंधन,बताया नकली अंग्रेज

Nand Gopal Nandi In Kanpur: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी महानाट्य जाणता राजा कार्यक्रम के टिकट की लांचिंग पर कानपुर पहुंचे, यहां मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर जमकर तंज कसा. नन्दी ने इंडिया गठबन्धन पर जमकर तंज भी कसा, चलिए आपको बताते हैं कि मंत्री नन्दी ने विपक्ष गठबन्धन लेकर क्या निशाना साधा है. 

 

कैबिनेट मंत्री नन्दी पहुंचे कानपुर विपक्ष पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी गुरुवार को महानाट्य जाड़ता राजा कार्यक्रम के टिकट लंचिंग पर कानपुर पहुंचे. टिकट लांचिंग के बाद उन्होंने मीडिया से बात की. इस दौरान गठबन्धन इंडिया पर जमकर निशाना साधा. 

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ेगी

टिकट लांचिंग कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री नन्दी ने बुलडोजर का जिक्र किया . कहा माफियाओं,अपराधियों की बिल्डिंग पर बुलडोजर चलता है तो लोग मोदी और योगी जिंदाबाद के नारे लगाते हैं, जिस तरह से 2014 में 90 प्रतिशत से ज्यादा सीट जीतकर उत्तर प्रदेश ने देश की सबसे बड़ी कुर्सी पर मोदी जी को भेजने का काम किया. अब जो लोकसभा चुनाव आएगा उसमें भाजपा अपना पुराना रिकार्ड तोड़कर चुनाव जीतेगी.

गठबंधन इंडिया के नेताओं को बताया नकली अंग्रेज

कैबिनेट मंत्री यही नहीं रुके विपक्ष गठबन्धन इंडिया के नेताओं को नकली अंग्रेज कह डाला. ये वही लोग है जो कभी एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते थे. पानी पीपी कर एक दूसरे को गालियां देते थे. आज ये लोग खुद को बचाने के लिए डरे और सहमे हुए है, तभी तो इस तरह का गठबंधन किया है. लेकिन यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us