Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

MlA Mahesh Trivedi : कानपुर नगर निगम के अधिकारियों को हड़काने लगे विधायक महेश त्रिवेदी बोले मुर्गा बनाऊंगा-उठा बैठक कराऊंगा

विधायक महेश त्रिवेदी ने नगर निगम के अधिकारियों की लगाई क्लास

कानपुर में कुछ दिन पहले बीजेपी के बिठूर विधायक अभिजीत सांगा का इंस्पेक्टर को फटकार लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वहीं अब किदवई नगर विधानसभा से विधायक महेश त्रिवेदी का नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.दरअसल जूही खलवा पुल के सम्बंध में नगर आयुक्त के बैठक में न पहुंचने पर विधायक जी का पारा हाई हो गया.जिसके बाद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि आप सभी को मुर्गा बना दूंगा उठा बैठक कराऊंगा.

हाईलाइट्स

  • कानपुर के किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने नगर निगम के अधिकारियों की लगाई क्लास
  • जूही खंडवा पुल की स्थिति को लेकर करनी थी नगर आयुक्त के साथ बैठक
  • नगर आयुक्त नहीं पहुंचे विधायक ने कह दिया सबको मुर्गा बनाऊंगा

MLA Mahesh Trivedi reprimanded the officers : कानपुर के किदवई नगर सीट से बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी ने अपने आवास पर नगर निगम अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया था. जहां नगर आयुक्त के बैठक में न पहुंचने पर महेश त्रिवेदी इसकदर नाराज हो गए कि आए हुए नगर निगम के अधिकारी व जेई को जमकर फटकार लगाते हुए यह तक कह डाला कि आप सभी को मुर्गा बनाऊंगा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आखिर महेश त्रिवेदी ने इन अधिकारी को फटकार क्यों लगाई जानिए इसकी वजह..

जूही खलवा अंडरपास के सम्बंध में करनी थी वार्ता

कानपुर का जूही खलवा अंडरपास जब-जब तेज बारिश होती है, तब नगर निगम के सारे दावे इस अंडरपास के आगे फेल हो जाते हैं. जलभराव इतना ज्यादा हो जाता है कि ट्रक तक डूब जाते हैं. अभी कुछ ही दिन पहले जूही अंडरपास पर जलभराव के दौरान एक डिलीवरी ब्वॉय की डूबकर मौत हो गई थी .जिसके बाद से नगर निगम इस अंडरपास की स्थिति को सुधारने के लिए कवायद करने में जुटा हुआ है. इस अंडरपास की स्थिति व निरीक्षण के लिए गुरुवार को किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने अपने आवास पर नगर आयुक्त शिव शरणप्पा को बैठक के लिए बुलाया था. नगर आयुक्त बैठक में नहीं पहुंचे ,उनकी जगह उनके अधिकारी व इंजीनियर इस बैठक में जरूर पहुंचे.

नगर आयुक्त का फोन स्विच ऑफ विधायक का चढ़ा पारा

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

जब महेश त्रिवेदी ने नगर आयुक्त को फोन मिलाया उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा था. उनके अधिकारियों का कहना था कि उनकी तबीयत खराब है इस वजह से मीटिंग में नहीं आ सके.. फिर क्या था विधायक जी का पारा एकदम से हाई हो गया और उन्होंने सामने बैठे अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुना दी. विधायक ने अधिकारियों से यह तक कह डाला कि आप सभी को मुर्गा बना दूंगा .नगर निगम में ही उठा बैठक करवाऊंगा,किसी को छोडूंगा नहीं इतना बेइज्जत करेंगे जीवन में इतना बेइज्जत नहीं हुए होंगे.अधिकारियों को फटकार लगाने का विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

विधायक ने क्या कहा

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

इस मामले में विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा अक्सर बारिश के बाद जूही खलवा पुल में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. हम जनता का ख्याल नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा नगर निगम का भी यह कर्तव्य होना चाहिए वह भी जनता का ख्याल रखें .नगर आयुक्त को फोन करके बुलाया गया लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा था ऐसे में उनकी लापरवाही सामने आई है. सावधान हो जाएं और अपनी जिम्मेदारी तय करें अन्यथा इस बात की शिकायत मैं खुद शीर्ष नेताओं से करूंगा. जनता के हित के लिए हमेशा खड़े होना चाहिए,जूही अंडरपास में दो मौतें हो गयी और राहत के लिए केवल बेरियर लगा दिया, यह सब केवल कमीशनखोर में लगे हुए हैं.

29 Jun 2023 By Vishal Shukla

MlA Mahesh Trivedi : कानपुर नगर निगम के अधिकारियों को हड़काने लगे विधायक महेश त्रिवेदी बोले मुर्गा बनाऊंगा-उठा बैठक कराऊंगा

हाईलाइट्स

  • कानपुर के किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने नगर निगम के अधिकारियों की लगाई क्लास
  • जूही खंडवा पुल की स्थिति को लेकर करनी थी नगर आयुक्त के साथ बैठक
  • नगर आयुक्त नहीं पहुंचे विधायक ने कह दिया सबको मुर्गा बनाऊंगा

MLA Mahesh Trivedi reprimanded the officers : कानपुर के किदवई नगर सीट से बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी ने अपने आवास पर नगर निगम अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया था. जहां नगर आयुक्त के बैठक में न पहुंचने पर महेश त्रिवेदी इसकदर नाराज हो गए कि आए हुए नगर निगम के अधिकारी व जेई को जमकर फटकार लगाते हुए यह तक कह डाला कि आप सभी को मुर्गा बनाऊंगा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आखिर महेश त्रिवेदी ने इन अधिकारी को फटकार क्यों लगाई जानिए इसकी वजह..

जूही खलवा अंडरपास के सम्बंध में करनी थी वार्ता

कानपुर का जूही खलवा अंडरपास जब-जब तेज बारिश होती है, तब नगर निगम के सारे दावे इस अंडरपास के आगे फेल हो जाते हैं. जलभराव इतना ज्यादा हो जाता है कि ट्रक तक डूब जाते हैं. अभी कुछ ही दिन पहले जूही अंडरपास पर जलभराव के दौरान एक डिलीवरी ब्वॉय की डूबकर मौत हो गई थी .जिसके बाद से नगर निगम इस अंडरपास की स्थिति को सुधारने के लिए कवायद करने में जुटा हुआ है. इस अंडरपास की स्थिति व निरीक्षण के लिए गुरुवार को किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने अपने आवास पर नगर आयुक्त शिव शरणप्पा को बैठक के लिए बुलाया था. नगर आयुक्त बैठक में नहीं पहुंचे ,उनकी जगह उनके अधिकारी व इंजीनियर इस बैठक में जरूर पहुंचे.

नगर आयुक्त का फोन स्विच ऑफ विधायक का चढ़ा पारा

जब महेश त्रिवेदी ने नगर आयुक्त को फोन मिलाया उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा था. उनके अधिकारियों का कहना था कि उनकी तबीयत खराब है इस वजह से मीटिंग में नहीं आ सके.. फिर क्या था विधायक जी का पारा एकदम से हाई हो गया और उन्होंने सामने बैठे अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुना दी. विधायक ने अधिकारियों से यह तक कह डाला कि आप सभी को मुर्गा बना दूंगा .नगर निगम में ही उठा बैठक करवाऊंगा,किसी को छोडूंगा नहीं इतना बेइज्जत करेंगे जीवन में इतना बेइज्जत नहीं हुए होंगे.अधिकारियों को फटकार लगाने का विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विधायक ने क्या कहा

इस मामले में विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा अक्सर बारिश के बाद जूही खलवा पुल में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. हम जनता का ख्याल नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा नगर निगम का भी यह कर्तव्य होना चाहिए वह भी जनता का ख्याल रखें .नगर आयुक्त को फोन करके बुलाया गया लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा था ऐसे में उनकी लापरवाही सामने आई है. सावधान हो जाएं और अपनी जिम्मेदारी तय करें अन्यथा इस बात की शिकायत मैं खुद शीर्ष नेताओं से करूंगा. जनता के हित के लिए हमेशा खड़े होना चाहिए,जूही अंडरपास में दो मौतें हो गयी और राहत के लिए केवल बेरियर लगा दिया, यह सब केवल कमीशनखोर में लगे हुए हैं.

Latest News

Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित
फतेहपुर के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. छात्रा उसी...
आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान
Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

Follow Us