Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News : B.ED प्रवेश परीक्षा में ऐसे धरा गया ये मुन्ना भाई

Kanpur News : B.ED प्रवेश परीक्षा में ऐसे धरा गया ये मुन्ना भाई
बीएड प्रवेश परीक्षा में धरा गया सॉल्वर

कानपुर में बीएड प्रवेश परीक्षा में एक सॉल्वर को चेकिंग स्टाफ ने धर दबोचा. बताया जा रहा कि बायोमेट्रिक निशान मिलान न होने पर उसकी सच्चाई सामने आई जिसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में हुई बीएड प्रवेश परीक्षा में धरा गया सॉल्वर
  • एकलव्य बनकर देने जा रहा था पेपर पकड़ने पर नाम निकला मुजीबुर्रहमान
  • चेकिंग स्टाफ ने बायोमेट्रिक मिलान न होने पर पकड़ा था

Solver caught in B.Ed entrance exam : कई बार बड़ी परीक्षाओं में मुन्ना भाई के पकड़ने की खबरे सामने आती हैं. जिसके बाद भी ये लोग सबक नहीं लेते है. चंद रुपयों के लिए सॉल्वर बन कर अपराध करते हैं. कुछ ऐसा ही बीएड प्रवेश परीक्षा में हुआ कानपुर के नवाबगंज स्थित कॉलेज में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी की जगह सॉल्वर पेपर देने पहुंचा जिसे उम्मीद नहीं थी इस परीक्षा में भी इतनी टाइट चेकिंग हो सकती है और फिर क्या हुआ देखिए.

एलकव्य की जगह निकला मुजीबुर्रहमान 

कानपुर के नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज में गुरुवार को B.Ed परीक्षा के दौरान भारी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे. ऐसे में कड़ी सुरक्षा के बीच चेकिंग स्टॉफ ने परीक्षा देने आए छात्रो की बायोमेट्रिक जांच के मिलान किया. जिसमे परीक्षा देने आए एक छात्र का बायोमेट्रिक जांच में मिलान न होने पर उससे पूछताछ की गई. तो पोल खुलती चली गई. पकड़ा गया युवक कोई छात्र नही बल्कि एक सॉल्वर निकला.जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

यकीन नहीं था इतनी टाइट चेकिंग होगी

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

 पूछताछ में सॉल्वर ने बताया कि उसका असली नाम मुजीबर्रहमान अंसारी है.जो डेरापुर कानपुर देहात का रहने वाला है. उसने यह भी बताया कि वह B.Ed के छात्र एकलव्य मिश्रा की जगह अपना नाम बदलकर परीक्षा देने आया था. लेकिन उसे विश्वास नहीं था कि इस परीक्षा में इस तरह से टाइट चेकिंग की जाएगी. फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है साथ ही जिस छात्र की जगह वह परीक्षा देने आया था उसकी भी तलाश की जा रही है.

आरोपित सॉल्वर से पूछताछ जारी

एडीसीपी आरती सिंह ने बताया कि नवाबगंज स्थित कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान चेकिंग स्टॉफ के द्वारा बायोमेट्रिक मिलान न मिलने पर छात्र से पूछताछ की गई. जिसके बाद पता चला कि वह किसी और की जगह पेपर देने आया था. पूछताछ में नाम उसने मुजीबुर्रहमान बताया है जो कानपुर देहात का रहने वाला है.आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और ऐसा क्यो किया इसके पीछे क्या इनका सॉल्वर गिरोह है इन सभी बिन्दुओ पर जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी.

 

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us