Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur FIR News: एसीपी को चैलेंज व आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में सपा विधायक और लोकसभा प्रत्याशी समेत 200 पर मुकदमा

सपा विधायक समेत 200 पर मुकदमा दर्ज, image credit original source

Kanpur News In Hindi

कानपुर में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) विधायक और इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी सहित 200 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज (Case Registered) किया गया है. इन सभी पर आरोप है कि आदर्श आचार संहिता और धारा 144 का उल्लंघन करने के साथ-साथ सरकारी काम में बाधा भी डाली गई है, 2 दिन पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं और पुलिस के बीच थाने के अंदर तीखी नोकझोंक हुई थी इसी को लेकर यह कार्रवाई की गई है.

इंडिया गठबंधन के 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज

समाजवादी पार्टी से विधायक अमिताभ बाजपेई (Amitabh Bajpai) और इंडिया गठबंधन से लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा (Alok Mishra) समेत 200 कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया है. दरअसल बीते दिनों ईद की नमाज के दौरान गठबंधन के नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोक झोक हो गई थी जिसके चलते पनकी थाने में कई घंटे सैकड़ो कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए थे, इस दौरान विधायक ने एसीपी को चैलेंज तक कर दिया था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

सपा नेता पर आचार संहिता का लगा था आरोप

बताते चलें कि ईद की नमाज के दौरान सपा नेता विकास सम्राट यादव को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पुलिस ने कस्टडी में लिया था इसके बाद इंडिया गठबंधन के कई नेता पुलिस की इस कार्यशैली से नाराज होकर अपने करीब 200 समर्थकों के साथ पहुंचकर थाने का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए थे.

इस दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई ने एसीपी को चैलेंज करते हुए कहा था की औकात हो तो रामनवमी के दिन कार्रवाई करके दिखाओ प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई वीडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी के आधार पर लोकसभा प्रत्याशी और सपा विधायक समेत 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

नेताओं द्वारा अभद्र भाषा का किया गया था प्रयोग

इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद मौके पर बनाए गए वीडियो और सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया तो यह स्पष्ट हुआ कि इन नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए सरकारी काम में बाधा भी डाली गई है जिससे कि करीब 2 घंटे तक पुलिस स्टेशन का काम बाधित रहा यही नहीं सपा नेता के द्वारा थाने के अंदर आपत्तिजनक व आक्रामक भाषा का भी प्रयोग किया गया उसी आधार पर अब पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

Read More: UP News: फतेहपुर की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पति पर ठगी का आरोप, बालू ठेका दिलाने के नाम पर 2.34 करोड़ हड़पे

14 Apr 2024 By Vishal Shukla

Latest News

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल
18 अप्रैल 2026 का राशिफल खास है क्योंकि अक्षय तृतीया का प्रभाव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का...
CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद

Follow Us