Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Jail Radio : गुड मॉर्निंग कानपुर बोलने के लिए बंदी बनेंगे RJ,जेल रेडियो के तहत कानपुर जेल की अनोखी पहल

Kanpur Jail Radio : गुड मॉर्निंग कानपुर बोलने के लिए बंदी बनेंगे RJ,जेल रेडियो के तहत कानपुर जेल की अनोखी पहल
कानपुर जेल में जेल रेडियो की होगी शुरुआत

कानपुर जेल के बंदियों को अब उनके मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए जिला कारागार एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत करने जा रहा है. जल्द ही कानपुर जेल में जेल रेडियो एफएम संचालित किया जाएगा.जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है. अब कानपुर जेल से गुड मॉर्निंग कानपुर गूंजेगा.शहर के आरजे बंदियों को प्रशिक्षित भी करेंगे. आने वाले समय में बंदी रेडियो जॉकी की भूमिका निभाएंगे.


हाईलाइट्स

  • कानपुर जेल की अनोखी पहल,जेल रेडियो एफएम की करेगी शुरुआत
  • मकसद बंदियों का मानसिक स्वास्थ्य रहे बेहतर,महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी
  • आरजे करेंगे बंदियों को प्रशिक्षित,बंदी बनेंगे आरजे,मधुर संगीत,जानकारी सब कुछ एड्रेस सिस्टम से होगा

Jail Radio FM is going to start in Kanpur Jail : कानपुर जेल में एक अनोखा प्रयोग शुरू होने जा रहा है.आपने वैसे तो यह प्रयोग फ़िल्म लगे रहो मुन्ना भाई में देखा होगा,जिसमें अभिनेता संजय दत्त बंदी के रूप में आरजे की भूमिका निभाते हुए गुड मॉर्निंग मुंबई कहते हुए दिखाई देते हैं. कुछ इसी तरह अब कानपुर के बंदी भी जल्द आरजे की भूमिका में दिखाई देंगे. जीवन में यदि संगीत न हो तो जीवन कुछ अधूरा सा लगता है.और संगीत से मन भी स्वस्थ रहता है. कुछ इसी तर्ज पर बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए यह पहल की जा रही है. जल्द ही जेल रेडियो की शुरुआत होगी.इसमें संगीत,गीत के साथ सरकार की योजनाओं और जेल सम्बन्धित जानकारी भी दी जाएगी.

 

कानपुर जेल की सकारात्मक पहल जेल में शुरू होगा जेल एफएम रेडियो 

घरों में ,दुकानों में और अपने-अपने वाहनों में आज भी लोग एफएम रेडियो के जरिये मधुर संगीत व अन्य अहम जानकारियां सुनकर अपने आपको तरोताजा बनाने का प्रयास करते हैं.फ़रमाईश पर भी आरजे आपके फेवरिट गीतों को प्ले करते हैं. कुछ इसी की तर्ज पर कानपुर जेल, जेल एफएम रेडियो की शुरुआत करने जा रहा है.जहां शहर के फेमस रेडियो जॉकी को यहां बुलाया जाएगा. और वह बंदियों को प्रशिक्षित करेंगे.फिर आरजे की कमान खुद बंदी सम्भालेंगे.इससे उनका भी मनोरन्जन होगा और अन्य बंदियों का भी.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

जेल रेडियो के जरिये बंदियों का होगा मनोरंजन

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

जेल एसपी बीडी पांडे ने बताया कि इस जेल रेडियो का मकसद है,कि बंदियों का मानसिक स्तर और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें भी मनोरंजन की आवश्यकता है.इसलिए इसके माध्यम से बंदियों का मनोरंजन भी होगा और सकारात्मक विचार भी मन में आएंगे. इस जेल रेडियो को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू करने की योजना बनाई गई है. एड्रेस सिस्टम का प्रयोग करके जेल रेडियो की शुरुआत की जाएगी.

शहर के प्रमुख आरजे बंदियों को आरजे बनने की देंगे ट्रेनिंग

मकसद यह है कि बंदियों का मनोरंजन करने के साथ जेल संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाएं उनको दी जा सके. समय समय पर सरकार द्वारा चलाई जारी कल्याणकारी योजनाओं को बताया जा सके. समय पूर्व उनकी रिहाई व पेरोल संबंध में इन सबकी जानकारी उसे कंट्रोल रूम के माध्यम से रेडियो जॉकी के माध्यम से दी जा सकेगी. शहर के आरजे बंदियों को यहां आकर प्रशिक्षित करेंगे. और इनके बीच के ही बंदी आरजे बनेंगे.

हर बैरक में एड्रेस सिस्टम रहेंगे,मिलेगी गीत के साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी

बताया कि यह फ्रीक्वेंसी पर नहीं चलेगा.यह वायर्ड रहेगा यह जेल के अंदर चहारदिवारी के अंदर ही रहेगा. हर बैरक में पब्लिक एड्रेस सिस्टम है उसके माध्यम से चलेगा.इस दौरान बंदी अपने मनपसंद गीत, संगीत सुन सकेंगे.बीच-बीच में सरकार से जुड़ी व जेल से जुड़ी अहम जानकारियां भी मुहैया कराई जाएगी.हालांकि इसकी शूरुआत कब होगी इस पर बात की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us