Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Jail News: प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कानपुर जेल में बंद कैदी इस तरह से दिखा रहे है अपनी सहभागिता

Kanpur Jail News: प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कानपुर जेल में बंद कैदी इस तरह से दिखा रहे है अपनी सहभागिता
कानपुर जेल में कैदियों की अनोखी पहल, दिन-रात जुटे राम पताका बनाने में

जेल में कैदी बना रहे राम पताका

कानपुर जिला कारागार (Kanpur Jail) में बन्द कैदी (Prisoners) भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा (Life Consecration) के लिए राम पताका (Ram Pataka) तैयार कर रहे हैं. इसके लिए जेल प्रशासन ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें स्क्रीन पेंटिंग और सिलाई मशीन की व्यवस्था कराई है ऐसे में जिला कारागार में बंद कैदियों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.

कानपुर के कैदियों की अनोखी पहल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी के दिन रामलला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा (Life Consecration) का कार्यक्रम होना है, जिसे लेकर देश भर में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. सभी लोग इस मंदिर के निर्माण कार्य में अपनी सहभागिता बखूबी दिखा रहे हैं. ऐसे में कानपुर जिला कारागार (Kanpur Jail) में बंद कैदियों (Prisoners) ने भी मंदिर निर्माण में अपनी सहभागिता दिखाई है.

राम मंदिर निर्माण को लेकर कैदियों ने दिखाई सहभागिता

दरअसल कानपुर जिला कारागार (Kanpur Jail) में बंद कैदियों (Prisoners) ने जेल अधीक्षक से यह अनुरोध करते हुए कहा कि उन्हें भी राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा बनना है. ऐसे में उनका वहां पहुंच पाना तो नामुमकिन है तो वही जेल प्रशासन की ओर से अयोध्या रामलला मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के लिए राम पताका (Ram Pataka) यानी जय श्री राम लिखा हुआ ध्वज बनाने का कार्य इन कैदियों को सौंपा गया है.

जिसमें प्रिंटिंग से लेकर इस ध्वज की सिलाई का कार्य कैदी बखूबी निभा रहे हैं. ऐसा संकल्प लिया गया है कि 2100 राम पताका बनाकर अयोध्या राम मंदिर के लिए तैयार किया जाएगा जिसे लेकर कानपुर जिला कारागार में बंद कैदी दिन-रात (Day-Night) इस कार्य मे जुटे हुए है.

जिला कारागार में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

राम मंदिर और भगवान श्री राम (Lord Ram) के प्रति कैदियों के डेडीकेशन (Dedications) को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से प्रोजेक्टर (Projector) के माध्यम से 22 जनवरी के दिन होने वाले अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा (Life Consecration) कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live Telecast) कैदियों को दिखाया जाएगा, क्योंकि जेल में बंद कैदियों में भगवान राम के प्रति एक विशेष आस्था देखने को मिल रही है हालांकि कई कैदियों ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखने की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें इस कार्यक्रम को लाइव दिखाने का वादा किया है जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

जेल में बंद कैदियों ने जाहिर की ये इच्छा

वहीं जेल में बंद कैदियों ने जेल प्रशासन से इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि राम के प्रति उनकी एक विशेष आस्था है, क्योंकि राम मंदिर और बाबरी मस्जिद का विवाद वह बचपन से सुनते आ रहे हैं ऐसे में आज वह सपना सच होने जा रहा है जब राम मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हो रहा है.

हालांकि वह जेल में सजा काट रहे हैं इसलिए वहां पहुंच नहीं सकते हैं लेकिन उसे दिन व्रत रहकर भगवान को याद करने की कोशिश जरूर करेंगे ऐसे में जेल प्रशासन ने उनके इस प्रस्ताव को मानते हुए उन्हें व्रत रखने और उनके खाने पीने की विशेष तौर पर व्यवस्था में जुट गया है. जेल अधीक्षक ने बताया कि व्रत रखने की इच्छा जाहिर करने वाले कैदियों के लिए खाने-पीने और विशेष तौर पर धार्मिक ग्रंथो की व्यवस्था कर दी गई है बाकी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम लाइव भी देख सकते है.

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us