Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Dehat Crime : रिश्ते शर्मसार ! मामूली विवाद में पिता पर कैंची से वार करते हुए कलयुगी बेटे ने की हत्या

Kanpur Dehat Crime : रिश्ते शर्मसार ! मामूली विवाद में पिता पर कैंची से वार करते हुए कलयुगी बेटे ने की हत्या
बेटे ने की पिता की हत्या, परिजनों का हुआ बुरा हाल

कानपुर देहात में कलयुगी बेटे ने अपने पिता की कैंची से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गया. घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपित बेटे को हिरासत में ले लिया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर देहात के अकबरपुर में बेटे ने पिता की कैची से वारकर करी हत्या
  • नशे में धुत बेटे और पिता में होता था आपसी विवाद
  • आरोपित बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Drunken son kills father with scissors : कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे में पिता-पुत्र के रिश्ते को कलयुगी बेटे ने शर्मसार किया है. दरअसल आपसी विवाद की भेंट एक पिता चढ़ गया. नशे में धुत बेटे ने अपने पिता पर कैची से हमला कर दिया और फरार हो गया.लहूलुहान हालत में पिता को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई.उधर इस घटना के बाद परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

 

आपसी विवाद की भेंट चढ़ा पिता

कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बा में रहने वाले अजय कुमार अपनी पत्नी सुनीता और 6 बच्चों के साथ सुखी जीवन व्यतीत कर रहे थे. बताया जा रहा कि अजय कुमार और उनका बेटा विवेक शराब के आदी थे. रात को कभी बेटा तो कभी पिता शराब के नशे में आए दिन झगड़ा करते रहते थे,पत्नी सुनीता के विरोध करने पर उसे भी डांट कर शांत करा दिया जाता था. मंगलवार देर रात भी शराब के नशे में पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

विवाद इतना बढ़ गया कि विवेक ने अपने पिता के ऊपर कैंची से हमला कर दिया और फरार हो गया .घायल और लहुलुहान हालत में जमीन पर पड़ा पिता ने जोर से आवाज लगाई.जिसके बाद परिजन व इलाकाई लोग दौड़कर पहुँचे जहां अजय को इस हाल में देख दंग रह गए,आनन फानन में पुलिस को सूचना करते हुए अजय को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.मौत की सूचना पर पत्नी व बच्चों का रोरो कर हाल बेहाल हो चुका था.मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए परिजनों की शिकायत पर आरोपित विवेक को हिरासत में ले लिया.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

आरोपी बेटा हुआ गिरफ्तार

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

सीओ अकबरपुर अरुण सिंह ने बताया कि नशे में धुत पिता-पुत्र में आपसी विवाद हुआ था.जिसमें बेटे विवेक ने पिता पर धारदार उपकरण से हमला किया जिसमें उन्हें गम्भीर चोटे आयी थीं. आसपास के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी विवेक कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us