Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : नामी गुटखा कम्पनी के मालिक समेत 4 लोगों पर कर्मचारी की हत्या का आरोप

Kanpur Crime : नामी गुटखा कम्पनी के मालिक समेत 4 लोगों पर कर्मचारी की हत्या का आरोप
गुटखा कम्पनी के मालिक समेत 4 पर हत्या का आरोप

कानपुर में एक नामी गुटखा कम्पनी के मालिक व उनके साथियों द्वारा कर्मचारी की हत्या का आरोप लगा कर मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है. जहां पुलिस ने गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • नामी गुटखा कम्पनी के मालिक समेत 4 पर हत्या का आरोप
  • 7 जून को कम्पनी में काम करने वाले युवक की छत से गिरकर हुई थी मौत
  • मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर, मुकदमा दर्ज

Owner of Gutkha company accused of killing employee : कानपुर की गुटखा कम्पनी में काम करने वाले कर्मचारी की बीते दिनों सन्दिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई थी. इस मामले में मृतक के पिता ने इस घटना को हत्या बताकर कम्पनी के मालिक समेत 4 लोगो के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है. जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित पिता को आश्वस्त कर जांच कर कार्यवाई की बात कही है.

गुटखा कम्पनी के मालिक समेत 4 पर आरोप

दरअसल मामला गोविंदनगर थाना क्षेत्र स्थित दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया का है जहां नामी गुटखा कम्पनी SNK के मालिक गुड्डू,नीटू व अन्य साथी पर आरोप है कि अपना वेतन मांग रहे कर्मचारी को बंधक बनाकर उसे प्रताड़ित करते हुए मारा-पीटा और छत से फेंक दिया जिसमें उसकी मौत हो गई थी.

मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

मृतक के पिता सीताराम के मुताबिक पिछले 1 वर्ष से बेटा इस गुटखा कम्पनी में 15 हज़ार रुपये के वेतन पर कार्य कर रहा था. पिछले दिनों कुछ महीने से उसको उसका वेतन नहीं मिला था. जब अपने मालिक से वेतन लेने की बात कही तो आजकल आजकल करते टरका दिया. वेतन न मिलने से परेशान बेटे ने नौकरी छोड़ दी और घर वापस आ गया. 20 दिन बाद फिर से वह कंपनी पहुंचा और अपनी मजदूरी के पैसे मांगने लगा. तभी आरोप है कि उसका मालिक गुड्डू ने अपने 2 अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया और उसे मारा, जिसके बाद तीसरी मंजिल की छत से उसे नीचे फेंक दिया जिसमें उसकी मौत हो गई थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर उसकी चोट के निशान मिले थे.

गुटखा कम्पनी के मालिक ने आरोपों को बताया निराधार

इस मामले में गुटखा कंपनी के मालिक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि युवक की मौत छत से गिरकर हुई थी परिजन मुआवजे की मांग को लेकर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं. फेक्ट्री के अन्य कर्मियों से पूछताछ कर सकते है.

एसीपी ने क्या कहा

वहीं पिता ने इस मामले की शिकायत गोविंद नगर थाने में की हैं जहां पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्यवाई में जुट गई है. एसीपी बाबूपुरवा सन्तोष सिंह ने बताया कि दादा नगर एरिया में गुटखा कम्पनी के लोगो पर मृतक के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है . फिलहाल इस पूरे मामले को गम्भीरता से देखा जा रहा है जो भी जांच में निकलकर आएगा उसके हिसाब से सख्त कार्यवाई की जाएगी.

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us