Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : गेट पर ताला जड़कर सनकी शख्स ने चापड़ से की पत्नी की नृशंस हत्या, बेटी पर तेजाब डालकर किया घायल

Kanpur Crime : गेट पर ताला जड़कर सनकी शख्स ने चापड़ से की पत्नी की नृशंस हत्या, बेटी पर तेजाब डालकर किया घायल
कानपुर में शख्श ने पत्नी की हत्या कर बेटी को किया घायल

कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने झकझोर कर रख दिया है. एक निर्दयी पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी के शरीर पर कई वार कर करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया.ज़ालिम ने अपनी 22 वर्षीय बेटी पर भी कई वार करने के साथ उस पर तेजाब डालकर मौके से फरार हो गया पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.पुलिस ने घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया.


हाईलाइट्स

  • फजलगंज में एक सनकी अधेड़ ने पत्नी की निर्मम हत्या कर बेटी पर डाला तेजाब
  • आपसी विवाद में पति ने कर दी पत्नी की हत्या,पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
  • घटनास्थल पर फारेंसिक समेत पुलिस बल मौजूद,जांच में जुटी पुलिस

Kanpur Man killed his Wife : कानपुर में दिल को झकझोर देने वाले इस मामले से हर कोई हैरान है.आखिर आपसी विवाद में एक पति ने ये वीभत्स कांड क्यों किया.अपनी पत्नी की इतनी बेरहमी से हत्या क्यो की ? बेटी पर भी जानलेवा हमला करना इसके पीछे क्या वजह थी ? इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है और आरोपित की तलाश में जुट गई है.

 

गेट पर ताला जड़कर धारदार हथियार से कर दी पत्नी की हत्या

फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा इलाके में रहने वाला 60 वर्षीय अर्जुन अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ रहता है. जानकारी के मुताबिक शाम के समय अर्जुन और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी. देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि, बात मारपीट तक शुरू हो गयी. और सनकी युवक ने पहले से घर अंदर ताला जड़ दिया.उसके बाद धारदार हथियार से अपनी पत्नी के शरीर पर अनगिनत वार कर दिए जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

फिर बेटी पर भी वार और डाला तेजाब

उधर पिता को इस तरह से हैवान बना देख बेबस और लाचार बेटी शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाती रही लेकिन गुस्से में आग बबूला हुआ सिरफिरा पिता जिस पर शायद भूत सवार था. उसने उसी हथियार से अपनी बेटी पर भी वार किए. जब उसका इससे भी दिल नही भरा तो उसने अपनी बेटी पर तेजाब डाल दिया. बेटी की चीख पुकार सुनकर घर के बाहर पड़ोसी भी एकत्रित हो गए लेकिन गेट में भीतर से ताला बंद होने की वजह से वह कुछ कर ना सके. उधर पिता के इस वार से बेटी भी बेहोश हो गयी.अर्जुन को लगा कि दोनों की मौत हो गई है इसके बाद वह मौके से फरार हो गया.

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

जैसे तैसे आस-पड़ोस के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए. एक तरफ मां का शरीर खून से लथपथ पड़ा हुआ था. तो दूसरी तरफ तेजाब से घायल हुई बेटी चीख-चीख कर रो रही थी. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया जहां पर डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया. बेटी को जिला अस्पताल उर्सला के बर्न वार्ड में भर्ती करवा दिया है. जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है.

आरोपित को पकड़ने के लिए टीमें गठित

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया है. जिसने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं .साथ ही इस घटनाक्रम में प्रयुक्त हथियार और तेजाब भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.कई टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Latest News

Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के घुरऊपुर गांव में देवर-भाभी के बीच हुआ विवाद खौफनाक घटना में बदल गया. आरोप...
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि

Follow Us