Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : आईआईटी की छात्रा का अपहरण ! किडनैपर्स ने परिजनों से मांगी लाखों की फिरौती, पुलिस ने गठित की 6 टीमें

Kanpur Crime : आईआईटी की छात्रा का अपहरण ! किडनैपर्स ने परिजनों से मांगी लाखों की फिरौती, पुलिस ने गठित की 6 टीमें
बीटेक छात्रा के अपहरण का मामला

आईआईटी रुड़की से चयनित हुई कानपुर की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है. किडनैपर ने फोन कर पिता को बेटी का वीडियो भेजा और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी है.जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी.पुलिस ने तत्काल 6 टीमें गठित कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • आईआईटी रुड़की चयनित छात्रा का अपहरण,अपहर्ताओं ने मांगी 10 लाख रुपये की फिरौती
  • कानपुर के बर्रा विश्व बैंक की रहने वाली है छात्रा,परिजनों ने दी पुलिस को सूचना
  • डीसीपी दक्षिण समेत फोर्स ने जुटाई जानकारी,छात्रा की तलाश के लिए 6 टीमें की गठित

IIT Roorkee selected student living in Kanpur kidnapped : कानपुर में बीटेक की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.बाद ए पता चला कि लापता नहीं बल्कि उसका अपहरण कर लिया गया है.किडनैपर्स ने परिजनों को फोन किया और बेटी का कपड़े से मुंह बंधा हुआ वीडियो भेजा. यह वीडियो देख परिजन हैरान रह गए. आनन-फानन में परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.मिले इनपुट पर कई टीमों को दूसरे जिलों में भी भेजा गया है. 

बीटेक की छात्रा का अपहरण, अपहर्ताओं ने मांगी फिरौती

कानपुर के बर्रा विश्व बैंक में रहने वाली रुड़की आईआईटी में चयनित छात्रा शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.पिता के पास जब एक फोन आया तब जानकारी हुई, कि बेटी का अपहरण कर लिया गया है. आरोपित ने छात्रा के पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी है. परिजनों ने इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी. आनन-फानन में पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर छात्रा की तलाश में टीमें लगा दी गई है.लोकेशन के आधार पर एक टीम को उन्नाव भी भेजा गया है.

किडनैपर्स ने बेटी का भेजा पट्टे से बंधा हुआ वीडियो

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

जानकारी के मुताबिक बर्रा विश्व बैंक में रहने वाले परिजनों के मुताबिक 21 वर्षीय बेटी का चयन इसी वर्ष आईआईटी रुड़की में हुआ था. वह घर पर बच्चों को ट्यूशन भी देती है. शुक्रवार को किसी काम से बाहर गई हुई थी. जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो उसे फोन किया गया.फोन पर पूरी बेल तो गयी पर फोन नहीं उठा. कुछ देर बाद बेटी के मोबाइल से एक फोन आता है और बेटी का एक वीडियो जिसमें उसका मुंह पट्टे से बंधा हुआ रहता है वह भेजा गया. यह देख हम सभी परेशान हो गए.इस दौरान अपहर्ताओं ने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी है. आनन-फानन में छात्रा के अपहरण की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले

घटना की सूचना पर डीसीपी दक्षिण रविन्द्र कुमार समेत भारी पुलिस बल छात्रा के निवास पहुंचे और परिजनों से जानकारी जुटाई. पुलिस ने जहां-जहां छात्र शुक्रवार को गई वहां के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. उधर पुलिस को छात्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक युवक के साथ फोटो भी मिली है और जिस युवक की फोटो है वह भी गायब है. पुलिस ने गायब हुए युवक के भाई को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. पुलिस ने इस मामले में 6 टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है.

जेसीपी ने कहा टीम गठित कर तलाश की जा रही है,कई तथ्य आ रहे सामने

जेसीपी आनन्द प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस मामले में हमें काफी इनपुट मिले हैं,अपहरण की बात सामने आई थी लेकिन कुछ इनपुट मिले है, ऐसा लग रहा है कि कुछ कहानी अलग है.फिलहाल हमारा ऑपरेशन जारी है, वीडियो के आधार पर विवेचना शुरू की गई है.हमें कुछ ऐसे तथ्य बरामद हुए हैं.हमारा पूरा प्रयास है कि छात्रा जहां पर भी है उसे हम सकुशल बरामद कर लेंगे.सभी तथ्यों की जांच की जा रही है.आगे आप सभी को अवगत कराया जाएगा.

Latest News

आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
26 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है. कुंभ राशि वालों के लिए...
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

Follow Us