Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : पेमेंट गेटवे में छेड़छाड़ कर शातिरों ने KESCo को लगा दिया चूना, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

पेमेन्ट गेटवे में छेड़छाड़ कर लगा रहे थे केस्को को चूना, धरे गए

कानपुर में बिजली आपूर्ति कम्पनी में बीते दिनों हुए 1.68 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने साइबर सेल टीम की मदद से अन्य जिलों से 6 शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है.ये शातिर उपभोक्ताओं द्वारा केस्को को जमा किये जा रहे ऑनलाइन बिल की रकम को पेमेंट गेटवे के यूआरएल में बदलाव कर अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे.पुलिस ने इनके पास से करीब 90 लाख रुपये की बरामदगी भी की है.

हाईलाइट्स

  • कानपुर केस्को घोटाले में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को मिली सफलता
  • पेमंट गेटवे में छेड़छाड़ कर केस्को को लगाया 1.68 करोड़ का चूना, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीम ने 6
  • शातिरों के पास से 90 लाख रुपये बरामद ,कई खातों में करते थे रकम ट्रांसफर, हैकर और इंजीनियर की ली मदद

tampering with URL of payment gateway : आजकल सब कुछ डिजिटल है लेनदेन भी डिजिटल हो गया है.ज्यादातर डिजिटल ट्रांजेक्शन से आएदिन ठगी के मामले काफी आते रहते हैं.कुछ तो सीधे बड़ी कम्पनियों को ही चूना लगा रहे है.कानपुर में बिजली कम्पनी के उपभोक्ताओं से किस तरह से शातिर अन्य जनपदों से ठगी का खेल खेल रहे थे.

किस तरह से गेटवे के यूआरएल में बदलाव कर उपभोक्ताओं की जमा की हुई रकम को अपने खातों में ट्रांसफर कर रहे थे.जब क्राइम ब्रांच की साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की तब परत दर परत खुलती चली गई.

केस्को का 1.68 करोड़ रुपये का शातिरों ने लगाया था चूना

Read More: Fatehpur News: भाजपा का झंडा देख पूर्व विधायक की गाड़ी में मारी टक्कर ! कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर टला बड़ा हादसा

दरअसल बीते दिनों कानपुर बिजली कम्पनी केस्को द्वारा ग्वालटोली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. कि 18 जून से लेकर 16 जुलाई तक की उपभोक्ताओं की रकम जो करीब 1.68 करोड रुपए है वह उन तक नहीं पहुंचा है. इससे पहले भी उन्होंने मिलान किया था तो जानकारी हुई कि रकम दुसरे खातों में ट्रांसफर हो रही थी.जिस पर उन्होंने आइसीआइसीआइ बैंक पर मुकदमा दर्ज कराया है.क्योंकि बैंक ही केस्को को पैसा भेजती है. इस मामले में पुलिस के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की चार टीमों को लगाया गया और अलग-अलग जनपदों में इन्हें भेजा गया. आखिर यह रकम कहां जा रही है. जिसकी जांच शुरू की गई.

Read More: Kanpur News: मंदिर के पास प्रतिबंधित जीवों के मिले अवशेष, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

पेमेंट गेटवे में करते थे छेड़छाड़ उपभोक्ताओं की जमा हुई रकम को अपने खातों में कर रहे थे ट्रांसफर

Read More: Murder In UP: दो महिलाओं के समलैंगिक इश्क ने पति की कर दी हत्या, चार बच्चों की मां कैसे बनी कातिल

दरअसल उपभोक्ता तो ऑनलाइन अपना बिल आईसीआईसीआई बैंक के गेटवे पर भेज रहे थे,जिसके बाद बैंक यह रकम केस्को को भेजता है.उपभोक्ताओं को क्या पता कि उनका पैसा किसी और खाते में जा रहा है. जब केस्को के पास भुगतान नही पहुंचा तब शिकायत दर्ज कराई. क्राइम ब्रांच की साइबर सेल टीम को सर्विलांस की मदद से जानकारी मिली,कि कुछ खातों में यह रकम जा रही है.

जब उन खातों के खाताधारक की जानकारी की गई तो परत दर परत खुलती चली गई.पुलिस की टीमों को इनपुट बागपत मिला.यहां टीमो ने बागपत जिले पहुंचकर कार्रवाई शुरू की.जांच में यह बात सामने आई कि हैकर की मदद से यह शातिर पेमेंट गेटवे में छेड़छाड़ कर अपने खातों में पैसा ट्रांसफर कर लेते थे.

इस खेल में बिजली ठेकेदार भी था शामिल

बागपत जिले के बड़ौत स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा में जानकारी जुटाई गई.यहां केस्को इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से करंट अकाउंट मिला. जो योगेन्द्र के नाम पर था जो बागपत का रहने वाला है.जानकारी हुई कि इसी खाते से रकम का ट्रांजैक्शन हो रहा था.अकाउंट होल्डर को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार किया. जिसके बाद उसकी निशानदेही पर अन्य साथियों को भी पुलिस ने दबोच लिया. पूछताछ में योगेंद्र ने बताया कि बिजली विभाग के ठेकेदार विवेक शर्मा भी इसमें शामिल है. उसने भी बागपत में कई लोगों के अकाउंट खुलवाए थे.

मास्टरमाइंड की तलाश जारी

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि हमारी क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीम ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. इसका मास्टरमाइंड रांची में बताया जा रहा है. वहां भी एक टीम भेज दी गई है. यह लोग पेमेंट गेटवे जो बैंक के गेटवेज होते हैं, उसमें यह लोग छेड़छाड़ करते थे और यह रकम केस्को तक ना पहुंच कर उनके खातों में ट्रांसफर हो रही थी.

फिलहाल इन सभी के पास से 90 लाख रुपये बरामद किए गए है.इन पर कार्रवाई की जा रही है.पकड़े गए अभियुक्त सुहैल जो दिल्ली में रहता है विवेक शर्मा , अनिल, करण, योगेंद्र और शक्ति ये सभी बागपत के रहने वाले है.इन्हें जेल भेजा जा रहा है.

09 Aug 2023 By Vishal Shukla

Kanpur Crime : पेमेंट गेटवे में छेड़छाड़ कर शातिरों ने KESCo को लगा दिया चूना, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

हाईलाइट्स

  • कानपुर केस्को घोटाले में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को मिली सफलता
  • पेमंट गेटवे में छेड़छाड़ कर केस्को को लगाया 1.68 करोड़ का चूना, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीम ने 6
  • शातिरों के पास से 90 लाख रुपये बरामद ,कई खातों में करते थे रकम ट्रांसफर, हैकर और इंजीनियर की ली मदद

tampering with URL of payment gateway : आजकल सब कुछ डिजिटल है लेनदेन भी डिजिटल हो गया है.ज्यादातर डिजिटल ट्रांजेक्शन से आएदिन ठगी के मामले काफी आते रहते हैं.कुछ तो सीधे बड़ी कम्पनियों को ही चूना लगा रहे है.कानपुर में बिजली कम्पनी के उपभोक्ताओं से किस तरह से शातिर अन्य जनपदों से ठगी का खेल खेल रहे थे.

किस तरह से गेटवे के यूआरएल में बदलाव कर उपभोक्ताओं की जमा की हुई रकम को अपने खातों में ट्रांसफर कर रहे थे.जब क्राइम ब्रांच की साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की तब परत दर परत खुलती चली गई.

केस्को का 1.68 करोड़ रुपये का शातिरों ने लगाया था चूना

दरअसल बीते दिनों कानपुर बिजली कम्पनी केस्को द्वारा ग्वालटोली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. कि 18 जून से लेकर 16 जुलाई तक की उपभोक्ताओं की रकम जो करीब 1.68 करोड रुपए है वह उन तक नहीं पहुंचा है. इससे पहले भी उन्होंने मिलान किया था तो जानकारी हुई कि रकम दुसरे खातों में ट्रांसफर हो रही थी.जिस पर उन्होंने आइसीआइसीआइ बैंक पर मुकदमा दर्ज कराया है.क्योंकि बैंक ही केस्को को पैसा भेजती है. इस मामले में पुलिस के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की चार टीमों को लगाया गया और अलग-अलग जनपदों में इन्हें भेजा गया. आखिर यह रकम कहां जा रही है. जिसकी जांच शुरू की गई.

पेमेंट गेटवे में करते थे छेड़छाड़ उपभोक्ताओं की जमा हुई रकम को अपने खातों में कर रहे थे ट्रांसफर

दरअसल उपभोक्ता तो ऑनलाइन अपना बिल आईसीआईसीआई बैंक के गेटवे पर भेज रहे थे,जिसके बाद बैंक यह रकम केस्को को भेजता है.उपभोक्ताओं को क्या पता कि उनका पैसा किसी और खाते में जा रहा है. जब केस्को के पास भुगतान नही पहुंचा तब शिकायत दर्ज कराई. क्राइम ब्रांच की साइबर सेल टीम को सर्विलांस की मदद से जानकारी मिली,कि कुछ खातों में यह रकम जा रही है.

जब उन खातों के खाताधारक की जानकारी की गई तो परत दर परत खुलती चली गई.पुलिस की टीमों को इनपुट बागपत मिला.यहां टीमो ने बागपत जिले पहुंचकर कार्रवाई शुरू की.जांच में यह बात सामने आई कि हैकर की मदद से यह शातिर पेमेंट गेटवे में छेड़छाड़ कर अपने खातों में पैसा ट्रांसफर कर लेते थे.

इस खेल में बिजली ठेकेदार भी था शामिल

बागपत जिले के बड़ौत स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा में जानकारी जुटाई गई.यहां केस्को इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से करंट अकाउंट मिला. जो योगेन्द्र के नाम पर था जो बागपत का रहने वाला है.जानकारी हुई कि इसी खाते से रकम का ट्रांजैक्शन हो रहा था.अकाउंट होल्डर को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार किया. जिसके बाद उसकी निशानदेही पर अन्य साथियों को भी पुलिस ने दबोच लिया. पूछताछ में योगेंद्र ने बताया कि बिजली विभाग के ठेकेदार विवेक शर्मा भी इसमें शामिल है. उसने भी बागपत में कई लोगों के अकाउंट खुलवाए थे.

मास्टरमाइंड की तलाश जारी

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि हमारी क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीम ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. इसका मास्टरमाइंड रांची में बताया जा रहा है. वहां भी एक टीम भेज दी गई है. यह लोग पेमेंट गेटवे जो बैंक के गेटवेज होते हैं, उसमें यह लोग छेड़छाड़ करते थे और यह रकम केस्को तक ना पहुंच कर उनके खातों में ट्रांसफर हो रही थी.

फिलहाल इन सभी के पास से 90 लाख रुपये बरामद किए गए है.इन पर कार्रवाई की जा रही है.पकड़े गए अभियुक्त सुहैल जो दिल्ली में रहता है विवेक शर्मा , अनिल, करण, योगेंद्र और शक्ति ये सभी बागपत के रहने वाले है.इन्हें जेल भेजा जा रहा है.

Latest News

UP Weather Update: यूपी में मौसम ने ली करवट, फतेहपुर समेत 50 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट UP Weather Update: यूपी में मौसम ने ली करवट, फतेहपुर समेत 50 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. कई जिलों में बादल, बूंदाबांदी...
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 28 मार्च 2026: इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, कर्क और मीन राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण
LPG Crisis In India: गैस किल्लत की आहट ! योगी सरकार बांटेगी लकड़ी, एक माह में इतनी मिलेगी, जानिए क्या है तैयारी
कौशांबी में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे फतेहपुर के परिवार की पिकअप ट्रेलर से भिड़ी, 8 की मौत, 20 घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में बाबू कांड ने पकड़ा तूल ! पत्नी ने DIOS और पूर्व BJP जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर, डीएम ने बैठाई जांच
Fatehpur News: पत्नी को पद दिलाने के लिए मुखलाल पाल को दिए थे 25 लाख, DIOS से लेकर शिक्षक संघ अध्यक्ष तक लगे आरोप
चैत्र नवरात्रि पारण 2026 कब है: 26 या 27 मार्च? जानिए सही तिथि, रामनवमी और व्रत पारण का पूरा नियम

Follow Us