Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur crime : प्रोफेशनल ढंग से करते थे शातिर लूट,7 धरे गए

Kanpur crime : प्रोफेशनल ढंग से करते थे शातिर लूट,7 धरे गए
बिधनू से 7 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने शहर में लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले 7 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है,इन शातिरों ने सभी लूट बड़े ही प्रोफेशनल अंदाज से की है खास तौर पर व्यापारियों और महिलाओं को टारगेट बनाकर वारदात को अंजाम दे रहे थे.


हाईलाइट्स

  • कानपुर की बिधनू पुलिस ने 7 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
  • शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कर रहे थे लूट और डकैती की वारदात
  • 7 शातिर को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Kanpur Bidhanu police arrested 7 robbers : कानपुर पुलिस लगातार अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए दिखाई दे रही है, इसी कड़ी में बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर में कई दिनों से लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 7 शातिरों को दबोचा है और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है वही पुलिस ने आरोपितों द्वारा लुटे गए वाहन और मोबाइल व नगद भी बरामद किया है.

ऐसे दे रहे थे घटना को अंजाम

बताया जा रहा है ये शातिर बड़े ही शातिराना और प्रोफेशनल ढंग से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे खास तौर पर ये 10 लोगों का गिरोह है एक साथ मिलकर ही ये घटना कारित करते थे, इनके टारगेट में व्यापारी और महिलाएं रहती थी बीते दिनों शहर के कई क्षेत्रों से मोबाइल व बाइक चोरी की घटनाएं की थी. जिनमें दो लूट की वारदात कबूली है जिसमे बिधनू और महाराजपुर मे शराब व्यापारी से नगदी तो बिधनू में मोबाइल, बाइक ,चेन लूट शामिल है, यह शातिर आज भी डकैती की योजना बना रहे थे जहां पुलिस ने न्योरी के पास से चेकिंग के दौरान ईन 7 शातिरो को गिरफ्तार कर लिया है.

डीसीपी दक्षिण ने किया घटना का खुलासा

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

डीसीपी दक्षिण शिवा जी शुक्ला ने बताया कि इन लोगों का 10 लोगो का गिरोह है यह एक साथ अलग अलग लोगो के साथ मिलकर लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे, आज भी ये सभी बिधनू के पास अपराध की योजना बना रहे थे जहां पुलिस की टीम ने तत्काल सूचना पर 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पूछताछ की जा रही है कि और इनके गिरोह में कितने लोग शामिल है जिनका भी पता लगाया जा रहा है.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us