Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर नपा अध्यक्ष न्यूज़ : ओवैसी की पार्टी की गजाला बनी घाटमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष,बिल्हौर में निर्दलीय इखलाक

कानपुर नपा अध्यक्ष न्यूज़ : ओवैसी की पार्टी की गजाला बनी घाटमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष,बिल्हौर में निर्दलीय इखलाक
घाटमपुर नपा अध्यक्ष गजाला तबस्सुम

ओवैसी की पार्टी से भी कानपुर नगर निगम में जहां 1 पार्षद सदन का हिस्सा होगा तो वहीं घाटमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर भी एआईएमआईएम का प्रत्याशी जीत कर पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगा.उधर बिल्हौर से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत तो बिठूर से एक बार फिर निर्मला सिंह 5 वीं बार नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं..


हाईलाइट्स

  • एआईएमआईएम का खाता खुला, घाटमपुर नपा अध्यक्ष बनी गजाला
  • बिल्हौर में निर्दलीय मो इखलाक जीते
  • बिठूर में 5 वीं दफा जीती निर्मला सिंह

He won in Ghatampur, Bilhaur and Bithoor : कानपुर की घाटमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद घमासान दिखा जरूर लेकिन इस बार ओवैसी की पार्टी की प्रत्याशी गजाला तबस्सुम ने पार्टी की उम्मीदों को चार चांद लगाने का काम किया, एआईएमआईएम दल की गजाला तबस्सुम घाटमपुर से नगर पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार थी जहां उन्होंने सपा प्रत्याशी को 84 मतों से हराकर नगर पंचायत अध्यक्ष का पद प्राप्त किया. गजाला को 5029 और सपा प्रत्याशी को 4945 मत मिले ,उधर नगर निगम से भी एआईएमआईएम का खाता खुला वार्ड 110 से कर्नलगंज से चुनाव लड़े नौशाद कालिया ने जीत दर्ज कर पार्टी की उम्मीदों को बरक़रार रखा.

5वीं बार बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं

उधर बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर एक बार फिर डॉ निर्मला सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की, आपको बता दें कि लगातार 5 वीं दफा वे इस पद पर आसीन होने जा रही हैं, निर्मला सिंह ने सपा की प्रवेशिका शुक्ल को 2816 मतों से पराजित कर जीत हासिल की.

निर्मला सिंह बिठूर विधानसभा से विधायक अभिजीत सांगा की मां है, पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वे 2000 में जीत कर नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं, 2005 में कांग्रेस से जीती तो 2010 सपा और 2015 से लगातार बीजेपी से नगर पंचायत अध्यक्ष रहीं.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

निर्दलीय उम्मीदवार बने अध्यक्ष

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

वहीं बिल्हौर नगर पालिका परिषद में गहमागहमी के बाद तीन बूथों पर दोबारा मतदान हुआ था, वहां अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार मो इखलाक ने जीत दर्ज की. इखलाक 3815 मत पाकर प्रथम स्थान पर रहे जबकि आशीष सिंह दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर भाजपा के प्रत्याशी रहे.निर्वाचन अधिकारी रश्मि लांबा ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us