Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर निकाय चुनाव न्यूज़ : कानपुर में आज सुपरहिट मुकाबला,सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश बढ़ाएंगे चुनावी तपिश

कानपुर निकाय चुनाव न्यूज़ : कानपुर में आज सुपरहिट मुकाबला,सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश बढ़ाएंगे चुनावी तपिश
फाइल फोटो

मंगलवार का दिन फायरब्राण्ड नेताओं से कानपुर फुल होगा,चुनावी तपिश के बीच भाजपा और सपा के दिग्गज पूरी ताकत झोंकने का काम करेंगे, एक तरफ सीएम योगी तो दूसरी ओर पूर्व सीएम अखिलेश यादव कानपुर की धरती पर चुनावी सभा और रोड शो करेंगे.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में आज दो दिग्गज बढाएंगे चुनावी तपिश
  • सीएम योगी की होनी है जनसभा ,अखिलेश करेंगे रोड शो
  • कानपुर में बीजेपी और सपा में मानी जा रही है टक्कर

Firebrand leader of SP and BJP in Kanpur today: मंगलवार शाम 6:00 बजे के बाद से निकाय चुनाव के दूसरे चरण और अंतिम चरण का प्रचार थम जाएगा जहां आज शहर में सुपरहिट मुकाबले की तैयारी जोरों पर है,कानपुर में भी 11 मई को चुनाव होना है जिसको लेकर आज कानपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आमने-सामने होंगे, एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो पूर्व सीएम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर में अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा और रोड शो कर जीत की हुंकार भरने का काम करेंगे.

फायरब्राण्ड नेताओ को लेकर पुलिस के सामने होगी कड़ी चुनौती

कानपुर के लिए आज का दिन खास इसलिए और भी माना जा रहा है की भाजपा और सपा के दोनों दिग्गज नेता एक ही दिन कानपुर में होंगे, जहां पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के लिए भी कड़ी चुनौती होगी,दोनों ही दिग्गज अपने आप मे फायरब्राण्ड नेता है पुलिस प्रशासन हर तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम में जुटा हुआ है, स्थानीय फोर्स के साथ पेरामिल्ट्री फोर्स भी तैनात रहेगी. पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड और जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर आलाधिकारियों को निर्देशित कर रहे है कि सभी अपनी ड्यूटी का जिम्मेदारी से निर्वहन करें.

 

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

भाजपा और सपा की कानपुर में मानी जा रही टक्कर

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

चुनावी माहौल कानपुर में भाजपा और सपा की टक्कर निकाय चुनाव में देखने को मिल सकती है जिसको लेकर प्रत्याशी भी अपने अपने स्टार प्रचारकों का प्रयोग कर जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनावी जनसभा केशव नगर स्थित कमर्शियल मैदान में होनी है तो वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रत्याशी वंदना बाजपेयी के समर्थन में रोड शो करेंगे उनका रोड शो दोपहर सवा 2 बजे जाजमऊ से शुरू होगा और जाजमऊ से केडीए कॉलोनी, लाल बंग्ला ,हरजिंदर नगर, नरोना चौराहा, फूलबाग ,बिरहाना रोड, नया गंज ,कैनाल रोड, घंटाघर, संगीत टॉकीज, पी रोड, से नाला रोड होते हुए रूपम तक जाएगा.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us