Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर की गर्लफ्रेंड : प्रेमी के पिता पर आया प्रेमिका का दिल, घटना जानकर रह जाएंगे हैरान

कानपुर की गर्लफ्रेंड :  प्रेमी के पिता पर आया प्रेमिका का दिल, घटना जानकर रह जाएंगे हैरान
चकेरी थाने में रखा गया है पिता कमलेश को

कानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक युवती का दिल अपने प्रेमी के पिता पर आ गया और दोनों फरार हो गए जहां पुलिस ने सर्विलांस की मदद से एक साल बाद दोनों को दिल्ली से बरामद कर कानपुर ले आए.


हाईलाइट्स

  • बेटे की प्रेमिका पर आया पिता का दिल
  • कानपुर के चकेरी क्षेत्र में पिता और बेटे करते है राज मिस्त्री का काम
  • 1 वर्ष बाद प्रेमिका के साथ पिता को दिल्ली से किया बरामद

Father absconded with son's girlfriend : कानपुर के चकेरी क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जो किसी को भी झकझोर सकता है दरअसल मामला ये है कि एक पिता को खुद के बेटे की प्रेमिका इतनी भा गयी कि उसे लेकर फरार हो गया करीब 1 साल बीत जाने के बाद लड़के के प्रयास से पुलिस पिता और प्रेमिका तक पहुंच सकी जहां दोनों को दिल्ली से पकड़ कर कानपुर लाया गया है.

जानिए पूरा मामला आखिर था क्या

जानकारी के मुताबिक औरैया जनपद के रहने वाला कमलेश अपने बेटे के साथ कानपुर के चकेरी क्षेत्र में काम के सिलसिले से आया था , बाप-बेटे राज मिस्त्री का काम करते थे इसी क्षेत्र में एक घर का निर्माण कार्य मे बाप बेटे लगे हुए थे, पास में रहने वाली युवती से बेटे के प्रेम सम्बन्ध हो गए ,ये बात पिता को पता थी जिसके बाद किसी तरह पिता ने बेटे की प्रेमिका से नजदीकियां बढ़ाना शुरू करी और देखते ही देखते दोनों में नजदीकियां बढ़ गयी और दोनों फरार हो गए. चूंकि बेटा घर पर ही था इसलिए लड़की के परिजनों को उसपर शक नही हुआ था परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई लेकिन कोई सुराग नही लगा.

 

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

इस बात को करीब 1 वर्ष हो गए लेकिन पिता और प्रेमिका का पता नही चल सका ,किसी तरह से बेटे ने पिता से सम्पर्क साधा और पुलिस को सूचना दी जहां पुलिस ने सर्विलांस के जरिये पिता कमलेश और बेटे की प्रेमिका को दिल्ली से पकड़ लिया ,यहां कमलेश एक फैक्ट्री में काम कर रहा था.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

बेटे को पता थी ये बात फिर क्यों छिपाई

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

चकेरी पुलिस की माने तो बेटे को पता था कि ये कार्य उसके पिता ने ही किया है लेकिन शर्म की वजह से वह इतने दिन चुप था, फिलहाल कमलेश को थाने में रखा हुआ है और लड़की का मेडिकल कराया जाएगा जिसके बाद बयान दर्ज होंगे तत्पश्चात कार्यवाही की जाएगी.

 

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us