Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur DM Held Meeting Regarding Election : निकाय चुनाव नजदीक आते ही प्रशासन ने तेज़ की तैयारियां

Kanpur DM Held Meeting Regarding Election : निकाय चुनाव नजदीक आते ही प्रशासन ने तेज़ की तैयारियां
निकाय चुनाव को लेकर बैठक करते डीएम विशाख जी अय्यर

नगर निकाय चुनाव नजदीक आते ही प्रशासन ने चुनाव की तैयारियों को देखते हुए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है, चुनाव की व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नियुक्त प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की गई, जिसमें आलाधिकारियों को चुनाव सम्बंधित अहम निर्देश भी दिए गए।


हाईलाइट्स

  • नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां हुई तेज
  • जिलाधिकारी ने चुनाव को लेकर प्रभारी अधिकारियों के साथ की अहम बैठक
  • बैठक में प्रभारी अधिकारियों को डीएम ने दिए अहम निर्देश

Kanpur nagar nikay chunav 2023: नगर निकाय चुनाव में अब ज्यादा समय नही बचा है जिसको लेकर प्रशासन ने भी तैयारियों को तेज कर दिया है. जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर (IAS Vishak Ji Iyer) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में चुनाव की व्यवस्थाओं को लेकर अहम बिंदुओ पर चर्चा हुई जहां उन्होंने बैठक में शामिल प्रभारी अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया वही आयोग की ओर से निर्वाचन अधिकारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रशिक्षण भी दिया गया जिसमें उन सभी को सिंबल एलाटमेंट व ऑनलाइन फार्म भरकर भेजने सम्बंधित जानकारियां मुहैया कराई गईं.

 

डीएम ने बैठक के दौरान दिए यह निर्देश

निकाय चुनाव में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी और ईमानदारी से निभाएं,सभी बूथों की क्रॉस चेकिंग कराएं कहीं भी कमी मिले तत्काल दुरुस्त करवाएं. नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक जो भी चुनाव प्रक्रिया है उनका आरओ व एआरओ के साथ बैठक कर प्रशिक्षण कर लिया जाए.सभी आरओ व एआरओ 15 अप्रैल को अपने नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर ले जिससे कही कोई कमी है तो उसे पूरी कराई जा सके.  

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

डीएम विशाख (IAS Vishak Ji Iyer) ने कहा कि नामांकन मतदान और मतगणना से संबंधित सभी सूचना को समय से आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फीड कराने के लिए आरओ और एआरओ व कंप्यूटर ऑपरेटर की ट्रेनिंग सीडीओ कराएंगे, निर्वाचन संबंधी सभी सूचनाओं को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कराने के लिए इंटरनेट की व्यवस्था की जाए संवेदनशील बूथों का रूट चार्ट तैयार कर लिया जाए आचार संहिता का अनुपालन सभी एसडीएम, एसीम अपनी देखरेख में सुनिश्चित कराएं.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में...
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Follow Us