Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rajnath Singh In Kanpur: कानपुर दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ! गुरु का लिया आशीर्वाद, जानिए शंकराचार्यों की एक राय न होने पर क्या बोले रक्षा मंत्री?

Rajnath Singh In Kanpur: कानपुर दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ! गुरु का लिया आशीर्वाद, जानिए शंकराचार्यों की एक राय न होने पर क्या बोले रक्षा मंत्री?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कानपुर दौरा

राजनाथ सिंह का कानपुर दौरा

देश के रक्षा मंत्री (Defence Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) 2 दिनों के कानपुर दौरे पर हैं. जहां सबसे पहले वे श्याम नगर स्थित हरिहर धाम पहुंचे जहां उन्होंने अपने गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया. आश्रम से निकलकर वे मीडिया से रुबरु हुए, राजनाथ सिंह ने इंडिया गठबंधन पर मचे बवाल पर बयान देते हुए कहा कि यह उनका अपना आंतरिक मामला है. इस पर टिप्पणी करने की जरूरत फिलहाल नहीं है. जैसे करना चाहते है करें हमें कोई दिक्कत नहीं है. प्राण-प्रतिष्ठा में शंकराचार्यों (ShankaraCharya) की एक राय न होने पर कहा कि यह सब मुहूर्त के आधार पर हुआ है.

कानपुर दौरे पर पहुंचे, रक्षा मंत्री गुरू आश्रम पहुंचकर किए दर्शन

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) शनिवार को 2 दिन के कानपुर दौरे पर पहुंचे. उनके आगमन से पहले ही चारों तरफ कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. भारी पुलिस बल के साथ एयरफोर्स के जवान और आर्मी के भी जवान भी तैनात रहे. कानपुर पहुंचते ही रक्षा मंत्री (Defence Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) सबसे पहले अपने गुरु के आश्रम श्याम नगर स्थित हरिहर धाम पहुंचे जहां उनका आशीष (Blessings) प्राप्त किया. वहां से बाहर निकलते ही वे उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) के आवास पर भी पहुंचे. राजनाथ सिंह ने मीडिया से भी बात की.

इंडिया गठबंधन में मचे घमासान पर बोले रक्षा मंत्री

उन्होंने इंडिया गठबंधन (India Alliance) पर मचे घमासान पर पूछे गए प्रश्न को लेकर कहा कि यह उनका आंतरिक मामला (Internal Matter) है इस पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है.

वे एक साथ लड़ना चाहते या अलग-अलग या फिर अकेले हमें कोई दिक्कत नहीं है. हमारे एनडीए गठबंधन का प्रश्न है तो हम लोग पॉजिटिव थिंकिंग के आधार पर राजनीति करते हैं. कौन क्या कर रहा है या नहीं कर रहा है यह उनका अपना आंतरिक मामला है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

शंकराचार्यों की एक राय न होने के सवाल पर बोले राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री (Defence Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में चार मठों के शंकराचार्यो (Shankaracharyas) की एक राय न होने के सवाल पर कहा कि यह सब मुहूर्त (Muhurt) के आधार पर हुआ है. पश्चिम बंगाल में साधु संतों पर हुए हमले पर बोलते हुए कहा कि सरकार की ओर से बहुत ठोस कदम उठाए जा रहे हैं बाद में वे सर्किट हाउस (Circuit House) के लिए रवाना हो गये जहां रात्रि विश्राम करेंगे.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us