Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CBSE 12th Results 2023 Topper : कानपुर की आरुषि सेठ 99.2 प्रतिशत अंक लाकर बनीं टॉपर

CBSE 12th Results 2023 Topper : कानपुर की आरुषि सेठ 99.2 प्रतिशत अंक लाकर बनीं टॉपर
डीपीएस कल्याणपुर की छात्रा आरुषि सेठ

सीबीएसई बोर्ड ने इंटर और हाईस्कूल के परिणाम जारी कर दिए गए हैं, जहां इस बार लड़कियों ने लड़कों को फिर पछाड़ दिया. हालांकि इस बार अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा के चलते सीबीएसई ने टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है ,वही कानपुर की डीपीएस कल्याणपुर की इंटर की छात्रा आरुषि सेठ ने 99.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप स्थान प्राप्त किया है.


हाईलाइट्स

  • सीबीएसई बोर्ड की इंटर परीक्षा में कानपुर की आरुषि सेठ ने किया टॉप
  • 99.2 प्रतिशत अंक लाकर बनी टॉपर
  • सिविल सर्विसेज की तैयारी कर आईएएस बनना है सपना

CBSE 12th Result Released Aarushi Seth Top's in Kanpur : कानपुर के डीपीएस कल्याणपुर की छात्रा आरुषि सेठ ने इंटर की परीक्षा में जिले में टॉप कर अपने शहर, स्कूल, शिक्षकों और माता-पिता का नाम रोशन किया है, आरुषि की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन काफी उत्साहित है आरुषि आगे सिविल सर्विसेज की तैयारी कर आईएएस बनना चाहती है.

 

6 से 7 घण्टे पढ़ाई कर पाई सफलता

आरुषि पढ़ने में काफी मेधावी शुरुआत से रही है,और आरुषि ने साबित कर दिया कि अगर पढ़ाई को पूरे खुले मन से करें तो उसका नतीजा बहुत ही बढिया होता है, कानपुर के विकास नगर निवासी आरुषि के पिता गौरव सेठ प्राइवेट नौकरी करते हैं, वहीं माँ श्रुति सेठ टीचर है. आरुषि इस सफलता का श्रेय अपने टीचर्स और माता पिता को देती हैं ,आरुषि ने लगातार 6 से 7 घण्टे पढ़ाई की और इस बीच रिवीजन पर ज्यादा भरोसा किया.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

आगे सिविल सर्विसेज की करेंगी तैयारी

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

आरुषि सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती है,केवल आरुषि ने अपनी पढ़ाई पर फोकस किया और ये मुकाम हासिल किया आरुषि आगे सिविल सर्विसेज यानी यूपीएससी की तैयारी कर समाज की सेवा करना चाहती है. अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेकर स्नातक करेंगी.उनकी हॉबिस स्विमिंग, क्राफ्ट,पेंटिंग ,किताबें पढ़ना है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

वहीं कानपुर में जो दूसरे नम्बर पर रही वे डीपीएस आजाद नगर की स्वाति पाल है जिन्हें 99 प्रतिशत मार्क्स मिले है, वही जिले में तीसरा नम्बर पर सर पदमपत सिंघानिया की मुबाशिरा नाहिद है जिन्हें 98.8 प्रतिशत अंक मिले है. 

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us