Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर क्राइम न्यूज़ : निकाय चुनाव से पहले गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया कानपुर,5 लाख की लूट के बाद कर दी व्यवसायी की हत्या

कानपुर क्राइम न्यूज़ : निकाय चुनाव से पहले गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया कानपुर,5 लाख की लूट के बाद कर दी व्यवसायी की हत्या
लोहा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या,मौके पर पुलिस

नगर निकाय चुनाव से पहले ही कानपुर गोलियों की बौछार से थर्रा उठा जिसमें बदमाशो ने एक व्यापारी के साथ लाखों की लूट करते हुए ताबड़तोड़ गोली मार कर हत्या कर दी, तो वही दूसरी घटना घाटमपुर में जहां बदमाशो ने निर्दलीय प्रत्याशी के पति को गोली मार दी घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्नर समेत फोर्स पहुंचा और जांच शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के चकेरी क्षेत्र में लोहा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
  • बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने लाखों की लूट कर वारदात को दिया अंजाम
  • घटनास्थल पर पुलिस कमिश्नर समेत भारी फोर्स मौजूद

Businessman shot dead after robbery in kanpur : कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के शिवकटरा अंतर्गत उस वक्त हड़कम्प मच गया जब बाइक सवार नकाबपोश बदमाशो ने लोहा व्यापारी को सरेशाम गोली मार कर लहुलुहान कर दिया इस दौरान गोली की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका सहम गया वही इलाकाई ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पुलिस कमिश्नर समेत थाने का फोर्स पहुंचा जहां घायल अवस्था मे व्यवसायी को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

 

बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशो ने दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक संजय गौड़ की शिवकटरा स्थित रामा आयरन ट्रेडर्स के नाम से शाप है, जहां बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशो ने दुकान पर मौजूद कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर पहले बंधक बनाया जब लोहा व्यापारी ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी और गुल्लक में रखे करीब 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए.इस दौरान गोली की आवाज सुनकर लोग आए और बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन पकड़ नही सके.किसी तरह पुलिस की मदद से लोगो ने व्यापारी को घायल हालत में अस्पताल भिजवाया लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.हत्या की सूचना पर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायज़ा लिया और कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए.

नगरपालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी के पति को मारी गोली

उधर दूसरी घटना घाटमपुर में हुई है जहां पर नगर पालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी के पति को स्कूटी सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी जानकारी के मुताबिक गजराज यादव नौबस्ता पश्चिमी के रहने वाले हैं उनकी पत्नी स्नेह लता यादव घाटमपुर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी है बताया जा रहा है खाना खाने के बाद कानपुर रोड पर चुनाव कार्यालय बाइक से जा रहे थे तभी 200 मीटर दूर नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी पर सवार बदमाशो ने गजराज को गोली मारी जिसमें वे घायल हो गए घायल अवस्था में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया.फिलहाल पुलिस का कहना है कि गोली लगने की पुष्टि नही की जा सकती जांच की जा रही है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us