Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Bhupendra Chaudhary : एक-एक कार्यकर्ता सरकार के 9 वर्ष के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे जनता के बीच,भूपेंद्र चौधरी

Kanpur Bhupendra Chaudhary : एक-एक कार्यकर्ता सरकार के 9 वर्ष के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे जनता के बीच,भूपेंद्र चौधरी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष यूपी कानपुर में

उत्तर प्रदेश नगरी निकाय चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की निगाह आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में टिक गई है, इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कानपुर पहुंचे जहां उन्होंने 17 जिलों के अध्यक्ष,प्रभारी,महापौर ,लोकसभा व राज्यसभा सांसद , विधायक, एमएलसी और जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ अहम बैठक करते हुए 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों की रणनीति बनाई और सभी के काम को बांटा.


हाईलाइट्स

  • यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कानपुर पहुंचे की बैठक
  • लोकसभा चुनाव की तैयारियोंको लेकर पदाधिकारियों के साथ की बैठक
  • एक एक कार्यकर्ता सरकार के रिपोर्ट कार्ड के साथ करेगा जनसम्पर्क अभियान

BJP State President Bhupendra Chaudhary reached Kanpur,meeting : निकाय चुनाव में मिली अपार सफलता के बाद बीजेपी ने अब 2024 लोक सभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं जिसको लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इसका शंखनाद कानपुर से किया है, कानपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का आये हुए पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया जिसके बाद उन्होंने चुनाव की तैयारियों को लेकर 17 जिलों के भाजपाई नेताओ के साथ बैठक कर अहम निर्देश देते हुए सभी का काम विभाजित किया.

 

हम आराम के मूड में नहीं

शुक्रवार को कानपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने निकाय चुनाव में मिली प्रचण्ड जीत की बधाई दी ,वहीं उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट करते हुए कहा कि हमें आराम से बैठना नहीं है, आगे लोकसभा चुनाव है कुछ इसी तरह जी तोड़ मेंहनत के साथ 2024 मे भी दोबारा कमल खिलाना है मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर ये जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है आज कानपुर में आकर पार्टी के पदाधिकारियों को काम विभाजित कर रूपरेखा तैयार की गई है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

वहीं प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के बाद सरकार के आव्हान पर ये जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है, आज कानपुर में बैठक कर आगामी चुनाव से पहले जनसम्पर्क और सरकार के द्वारा 9 वर्ष के सभी कार्यो के रिपोर्ट कार्ड को हमारे कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएंगे. एक -एक घर पर कार्यकर्ता जनसम्पर्क करते हुए सरकार के किये हए कार्यो को बताएंगे.

भाजपा की सरकार ने जो अपने काम किये है उन पूरे कामो के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच जाएंगे, आगे बड़ी सभाएं है ,कार्यक्रम है,बैठक में पूरे महीने भर चलने वाले कार्यक्रमो की रूपरेखा तैयार की है.बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं के काम बांटकर कार्य करती है. हमारा होमवर्क तैयार है पूरी तैयारी है और रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे.

प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष

कर्नाटक की हार के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता तक हम अपनी बात सही से नहीं पहुंचा सके जिसका नतीजा हमारा पक्ष में नहीं रहा, पार्टी समीक्षा कर रही है कि कहाँ कमी रह गयी है. 2024 के चुनाव विपक्षी महागठबंधन बनाकर उतरेगा जिसपर कहा कि वे महागठबंधन बनाकर जाते जरूर है लेकिन बीते सालों में सभी जानते है कि उन सभी का हश्र क्या हुआ किसी से छिपा नहीं है, ये देश प्रदेश की जनता सब जानती है.हमारा गठबंधन जनता के साथ है.

द केरल स्टोरी मूवी पर बोले कि सत्य घटनाओं पर आधारित है सच्चाई देश के सामने जानी चाहिए,पूरी फिल्म में जो दिखाया गया है वही कहीं न कही सही साबित हुई है. प्रत्याशियों को टिकट न मिलने के सवाल पर कहा कि हम सबको लड़ा नही सकते कुछ लोग निर्णय से असहमत है लेकिन हम सभी सबको लेकर चलते है. हम सबको मौका दे रहे है इसका नतीजा है कि 2014,2017,2019 और 2022 में जीते.वहीं उन्होंने लोकसभा चुनाव की सभी 80 सीटों की जीत का दावा किया है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us