Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव के रोड शो में लगे मोदी योगी जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

कानपुर अखिलेश यादव के रोड शो में लगे मोदी योगी जिंदाबाद के नारे

दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन कानपुर में आज अखिलेश यादव ने रोड शो किया, इस बीच कुछ दूरी पर ही भाजपा का रोड शो चल रहा था, तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के सामने ही योगी-मोदी जिन्दाबाद के नारे लगा दिए जिसके बाद सपा-भाजपा के कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प भी हो गई किसी तरह पुलिस के जवानो ने दोनों ओर के कार्यकर्ताओं को हटाया और रोड शो आगे बढ़वाया..

हाईलाइट्स

  • कानपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के बीच आमने सामने हुए भाजपा और सपा के कार्यकर्ता
  • दोनों ओर से लगे नारे हुई तीखी झड़प
  • पुलिस ने दोनों ओर के कार्यकर्ताओं को कराया अलग

BJP SP workers face to face in Akhilesh Yadav's roadshow : कानपुर में आज फायरब्रांड नेताओं का जमावड़ा रहा आज प्रचार के अंतिम दिन सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रोड शो करने के लिए कानपुर पहुंचे जहां उन्होंने मेयर प्रत्याशी वंदना बाजपेई के समर्थन में रोड शो किया इस दौरान फूल बाग से रोड शो शुरू होते होते रूपम चौराहे पर रोड शो समाप्त हुआ. रोड शो के दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई.

भाजपा-सपा कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

अखिलेश यादव का रोड शो जैसे ही बिरहाना रोड पहुंचा था वहीं से कुछ ही दूर आगे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का भी रोड शो चल रहा था इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के सामने ही योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए तो वहीं सपा के कार्यकर्ताओं ने योगी बाबा डरता है पुलिस को आगे करता है जैसे नारे लगाकर चुनावी तपिश को और बढाने का काम किया. इस दौरान दोनों ओर से कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प भी हुई जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने किसी तरह दोनों ओर के कार्यकर्ताओं को हटाया और रोड शो को आगे बढ़ाया.

मेयर प्रत्याशी वंदना बाजपेयी के समर्थन में किया रोड शो

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 2 कानपुर देहात के रसूलाबाद में चुनावी सभा करने के बाद कानपुर नगर पहुंचे थे जहां पहले उन्हें जाजमऊ क्षेत्र से रोड शो की शुरुआत करनी थी लेकिन समय को देखते हुए उन्होंने इसकी शुरुआत फूलबाग स्थित बिरहाना रोड से की,जहां उनका रोड शो बिरहाना रोड से शुरू होकर कई क्षेत्रों से गुजरते हुए रूपम चौराहे पर समाप्त हुआ इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेयर प्रत्याशी वंदना बाजपेई के समर्थन में जनता से वोट की अपील की और कहा कि इस समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के साथ है जबकि बीजेपी ने केवल झूठे ही ख्वाब दिखाए हैं.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

09 May 2023 By Vishal Shukla

Kanpur Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव के रोड शो में लगे मोदी योगी जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

हाईलाइट्स

  • कानपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के बीच आमने सामने हुए भाजपा और सपा के कार्यकर्ता
  • दोनों ओर से लगे नारे हुई तीखी झड़प
  • पुलिस ने दोनों ओर के कार्यकर्ताओं को कराया अलग

BJP SP workers face to face in Akhilesh Yadav's roadshow : कानपुर में आज फायरब्रांड नेताओं का जमावड़ा रहा आज प्रचार के अंतिम दिन सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रोड शो करने के लिए कानपुर पहुंचे जहां उन्होंने मेयर प्रत्याशी वंदना बाजपेई के समर्थन में रोड शो किया इस दौरान फूल बाग से रोड शो शुरू होते होते रूपम चौराहे पर रोड शो समाप्त हुआ. रोड शो के दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई.

भाजपा-सपा कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

अखिलेश यादव का रोड शो जैसे ही बिरहाना रोड पहुंचा था वहीं से कुछ ही दूर आगे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का भी रोड शो चल रहा था इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के सामने ही योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए तो वहीं सपा के कार्यकर्ताओं ने योगी बाबा डरता है पुलिस को आगे करता है जैसे नारे लगाकर चुनावी तपिश को और बढाने का काम किया. इस दौरान दोनों ओर से कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प भी हुई जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने किसी तरह दोनों ओर के कार्यकर्ताओं को हटाया और रोड शो को आगे बढ़ाया.

मेयर प्रत्याशी वंदना बाजपेयी के समर्थन में किया रोड शो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 2 कानपुर देहात के रसूलाबाद में चुनावी सभा करने के बाद कानपुर नगर पहुंचे थे जहां पहले उन्हें जाजमऊ क्षेत्र से रोड शो की शुरुआत करनी थी लेकिन समय को देखते हुए उन्होंने इसकी शुरुआत फूलबाग स्थित बिरहाना रोड से की,जहां उनका रोड शो बिरहाना रोड से शुरू होकर कई क्षेत्रों से गुजरते हुए रूपम चौराहे पर समाप्त हुआ इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेयर प्रत्याशी वंदना बाजपेई के समर्थन में जनता से वोट की अपील की और कहा कि इस समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के साथ है जबकि बीजेपी ने केवल झूठे ही ख्वाब दिखाए हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा
फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर और भादर क्षेत्र में...
Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन
Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें
Gold-Silver Rate In India: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कितना महंगा और हुआ सोने-चांदी दाम, जानिए आज का भाव
Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव
आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों का बन रहा है तरक्की का योग, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

Follow Us