Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Courts Security Alert : लखनऊ कोर्ट गोलीकांड के बाद CM Yogi के सख्त आदेश, समस्त जिलों की कोर्टों में बढ़ाई जाए सुरक्षा

UP Courts Security Alert : लखनऊ कोर्ट गोलीकांड के बाद CM Yogi के सख्त आदेश, समस्त जिलों की कोर्टों में बढ़ाई जाए सुरक्षा
अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेशी के दौरान कोर्ट लाए गए कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की हत्या के बाद योगी सरकार ने सख्त आदेश देते हुए सभी जिलों के कोर्ट व कचहरी में सुरक्षा बढ़ाये जाने के आदेश दिए है खुद डीजी स्पेशल प्रशान्त कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य के सभी जिलों की कोर्टों को अलर्ट किया गया साथ ही सुरक्षा बढ़ाई जाने के आदेश दिये गए हैं,कोई भी कमी हो उसे पूरा करें.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में अधिवक्ताओं में सौंपा ज्ञापन,लखनऊ कोर्ट में गोलीकांड के बाद लिया निर्णय
  • सुरक्षा की मांग के साथ सीएम के नाम सम्बोधित ज्ञापन पुलिस कमिश्नर को सौंपा
  • दोबारा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

Yogi government strict orders security should be increased all courts : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेशी के दौरान कोर्ट लाए गए कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की हत्या के बाद योगी सरकार ने सख्त आदेश जारी करते हुए कानून व्यवस्था को लेकर डीजी स्पेशल को सख्त निर्देश दिए हैं,कि दोबारा ऐसी पुनरावृति न हो इसलिए अलर्ट मोड पर कार्य करें, इस घटना के बाद राज्य के सभी जिलों की कोर्ट व कचहरी को अलर्ट जारी किया है, खुद डीजी स्पेशल प्रशांत कुमार ने आदेश जारी करते हुए निर्देशित किया है कि सभी जिलों के कोर्ट व कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कोर्ट परिसर में पेशी पर आने वाले अभियुक्तों की सिक्यूरिटी भी तय किये जाने के निर्देश दिए.कोर्ट के अंदर मेटल डिटेक्टर लगे हो और अन्य उपकरण भी मौजूद हो साथ ही समस्त सूचना तंत्र और सोशल मीडिया सेल को भी अलर्ट कर दिया है कि हर तरह से निगरानी रखी जाए.

कानपुर कोर्ट की बढ़ाई जाए सुरक्षा

राजधानी लखनऊ में बीते बुधवार को दिनदहाड़े कोर्ट में पेशी पर लाए गए कुख्यात अपराधी गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या कर दी गई ,हत्या करने वाला हमलावर वकील की ड्रेस पहन कर आया था, ताबड़तोड़ गोलियों से जीवा की मौत हो गई थी इस घटना के बाद से प्रदेश भर में और हड़कम्प मच गया तो वही कानपुर में भी लखनऊ जैसी पुनरावृत्ति ना हो जिसको लेकर कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर के पास पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है.

ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने मांग की है कि जिस तरह से कोर्ट परिसर में गोली कांड जैसी घटनाएं हो रही हैं उससे वकील दहशत में है लखनऊ में जिस तरह से पेशी पर आये आरोपी की हत्या की गई है ऐसी वारदात की पुनरावृत्ति ना हो जिसको लेकर कानपुर कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया जाए, यहां पर खुलेआम कोई भी मनचाहे असलहा लेकर चला आ रहा है उसकी चेकिंग की जाए सभी बिंदुओं को देखते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us