Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News : अजीबोगरीब मामला दम्पत्ति को किया गुमराह, जमीन की तरह नवजात बच्ची की करवा दी गोदनामा रजिस्ट्री

Kanpur News : अजीबोगरीब मामला दम्पत्ति को किया गुमराह, जमीन की तरह नवजात बच्ची की करवा दी गोदनामा रजिस्ट्री
दम्पत्ति को दिया झांसा और करवा दी गोदनामा रजिस्ट्री

कानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक निसंतान महिला ने धोखाधड़ी कर जमीन की रजिस्ट्री की तरह एक दम्पत्ति को आधार कार्ड का झांसा देकर नवजात की रजिस्ट्री करा ली जिसके बाद क्या हुआ आप जानिए.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में अजीबोगरीब मामला, आधार कार्ड का झांसा देकर करवा दी गोदनामा रजिस्ट्री
  • कानपुर के नवाबगंज में दम्पति से महिला ने बच्ची को धोखे से हड़पा
  • कोर्ट के आदेश पर महिला समेत 5 पर मुकदमा दर्ज

a woman fraudulently abducted a child from a couple : बहुत से जमीनों की धोखाधड़ी के मामले सुने है और देखते रहते हैं लेकिन ऐसा मामला न कभी सुना न देखा होगा, कानपुर के नवाबगंज में एक कोटेदार की निसंतान बेटी पर आरोप है कि उसने राशन लेने आने वाले कम पढ़े लिखे दम्पत्ति को ऐसा झांसा दिया कि उसकी बेटी की ही रजिस्ट्री कर उसे अपना वारिस बना लिया मानो जैसे कोई जमीन की रजिस्ट्री की गई हो इसी तरह से धोखाधड़ी कर उसने दम्पति की बेटी को अपने पास रख लिया पीड़ित ने इस मामले में कोर्ट से गुहार लगाई है.

इस तरह से दम्पत्ति को दिया झांसा

जानकारी के मुताबिक नवाबगंज क्षेत्र के पहलवान पुरवा में रहने वाले मुन्ना लाल शुक्ला सिक्युरिटी गार्ड है उनकी पत्नी सुनीता की 4 संतान है जिसमें एक बेटी पिछले वर्ष दिसम्बर 2022 को हुई थी, हमेशा की तरह सुनीता पास ही स्थित कोटेदार राजेन्द्र त्रिवेदी के यहां राशन लेने जाती थी वहां कोटेदार की बेटी बर्षा की उससे काफी बाते होने लगी थी,

वर्षा पर आरोप है कि सुनीता से उसने कहा कि राशन कार्ड पर बेटी का नाम भी बढ़वा लो जिससे बच्ची के हिस्से का राशन और कोष से पैसा भी मिलेगा, सुनीता उसकी बात में आ गयी और फिर वर्षा उन दोनों को रजिस्ट्री ऑफिस लेकर गयी जहां कागजातों पर अंगूठे के निशान भी लगवा दिए और ऑफिस में सभी की फोटो भी खिंचवाई ,अगले दिन वर्षा घर आई और बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गयी जब काफी देर तक वह घर नही आई तो दम्पत्ति वर्षा के पास पहुंचे और बेटी को ले जाने के लिए कहा,

आरोप है वर्षा ने दम्पत्ति को कुछ पैसे का भी लालच दिया लेकिन वह नही पसीजे जब दम्पति ने बात नहीं मानी तो उन्हें कह दिया कि अब तुम्हारा इस पर कोई भी अधिकार नही है क्योंकि इसकी गोदनामा रजिस्ट्री हो चुकी है, अब इसके असली गार्जियंस हम है, रोते बिलखते दम्पति घर पहुंचे और कई जगह दरवाजा खटखटाया लेकिन न्याय नही मिला जिसके बाद कोर्ट की ओर दम्पति ने रुख किया जहां कोर्ट ने उनकी बात सुनी और कोर्ट के आदेश पर वर्षा समेत 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

कोर्ट ने वर्षा समेत पिता राजेन्द्र, पति मनीष व गवाह में शामिल अम्बुज व एक अन्य पर मुकदमे के आदेश दिए है. वही इस पूरे मामले में डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि कोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ है दोनों पक्षों के दस्तावेजो को देखा जाएगा जिसके बाद जांच के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us