Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Road Accident In Kanpur : कानपुर में दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में मारी टक्कर,एक छात्रा की मौत

Road Accident In Kanpur : कानपुर में दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में मारी टक्कर,एक छात्रा की मौत
तेज रफ्तार कार का कहर

कानपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरी ई रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें ई रिक्शा में सवार 5 बच्चो में से एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 मामूली रूप से घायल है,मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में मारी टक्कर
  • कानपुर सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत
  • कार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Road Accident In Kanpur : जानकारी के मुताबिक कोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार का कहर दिखाई दिया है जहां एक तेज रफ्तार कार ने डॉल्फिन चौराहे के पास स्कूली बच्चों से भरे ई रिक्शा को टक्कर मार दी टक्कर लगते ही रिक्शा पलट गया और उसमें सवार बच्चे भी नीचे गिर पड़े जिसमें एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 मामूली रूप से घायल है.

 

कैसे हुआ ये हादसा

बताया जा रहा है सभी बच्चे विष्णुपुरी स्थित एनएलके स्कूल के है सुबह ई रिक्शा से स्कूल के लिए निकले थे डॉल्फिन चौराहे के पास पहुंचते ही कोहना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी,इस टक्कर में कक्षा 6 की छात्रा कल्पना की मृत्यु हो गई , जबकि अन्य को मामूली चोट आई है, राहगीरों ने किसी तरह चालक को पकड़ा और इसकी सूचना पुलिस को दी,घटनास्थल पर डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार समेत थाने का फोर्स पहुंचा और कार चालक को हिरासत में लिया तो वही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया उधर बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

उधर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार नाबालिग लड़का चला रहा था जब ये घटना हुई तो वह उतरकर बगल में बैठे ड्राइवर को अपनी जगह पर बैठा दिया, वहीं डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि एनएलके स्कूल के बच्चे थे जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई जबकि 3 बच्चे सुरक्षित है फिलहाल मामले में कार चालक को पकड़ लिया है और सीसीटीवी खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us