Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jaunpur News: नकाबपोश बदमाशों ने अस्पताल में सो रहे डॉक्टर पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां ! सीने और आँख पर हमला, बेरहमी से मर्डर कर हुए फ़रार

Jaunpur News: नकाबपोश बदमाशों ने अस्पताल में सो रहे डॉक्टर पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां ! सीने और आँख पर हमला, बेरहमी से मर्डर कर हुए फ़रार
जौनपुर में डॉक्टर की हत्या, फोटो साभार सोशल मीडिया

जौनपुर में डॉक्टर की हत्या

उत्तर प्रदेश के जौनपुर (Jaunpur) में सनसनीखेज हत्याकांड (Sensational Murder Case) को अंजाम दिया गया है. अस्पताल के अंदर सो रहे डॉक्टर (Doctor) को बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों (Masked Miscreants) ने गोली मारकर हत्या कर दी वही इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. उधर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है.

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जौनपुर, डॉक्टर की हत्या

जौनपुर (Jaunpur) में दिलदहलाने वाली वारदात से सनसनी (Sensational Case) फैल गयी है. गोलियों की तड़तड़ाहट से यह क्षेत्र दहल उठा. यहां एक अस्पताल के डॉक्टर (Doctor) को नींद (Sleep) में ही अज्ञात नकाबपोश बदमाशों (Masked Miscreants) ने मौत के घाट उतार दिया. यही नहीं इस घटना को अंजाम देते हुए मौके से भाग निकले. गोली डॉक्टर के सीने, आंख और पीठ पर लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए है, साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें भी गठित कर दी गई है.

अस्पताल में सोते समय इस हत्याकांड को दिया अंजाम

जौनपुर के नेवढ़िया थाना (Thana Newadhiya) क्षेत्र के गुतवन इलाके में रहने वाले 36 वर्षीय डॉक्टर तिलकधारी सिंह (Dr.Tilakdhari Singh) जलालपुर चौराहे पर श्री बाल चिकित्सालय के मालिक (Owner) थे, बुधवार की देर रात जब वह अपने अस्पताल में सो रहे थे कि तभी नकाबपोश तीन बदमाश उनके अस्पताल पहुंचे तीनों सीधे उनके कमरे में जा घुसे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गोली उनके सीने आंख और पीठ पर लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

गोली की आवाज सुनकर दौड़ा होमगार्ड पुलिस जुटी जांच में

वही चौराहे पर ही ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड ने जब गोली की आवाज सुनी तो वह भाग कर मौके पर पहुंचा आसपास के लोगों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो डॉक्टर को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया फिलहाल अब पुलिस नकाबपोश बदमाशों की तलाश में जुट गई है. अस्पताल स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us