Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Tiger In Pilibhit: पीलीभीत में जंगल छोड़ घर की दीवार पर ऐसे दहाड़ता रहा 'TIGER' ! बाघ को देखने उमड़ पड़ी लोगों की भीड़, बनाने में जुट गए वीडियो

Tiger In Pilibhit: पीलीभीत में जंगल छोड़ घर की दीवार पर ऐसे दहाड़ता रहा 'TIGER' ! बाघ को देखने उमड़ पड़ी लोगों की भीड़, बनाने में जुट गए वीडियो
पीलीभीत बाघ वायरल वीडियो फोटो : साभार सोसल मीडिया

यूपी के पीलीभीत (Pilibhit) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जंगल छोड़ एक बाघ (Tiger) रिहायशी इलाके में घुस आया और दीवार पर चढ़ कर आराम फरमाने लगा. जब घर के अंदर सो रहे लोगों को रात में दहाड़ने की आवाज सुनाई दी तो बाहर जाकर देखा तो देख उनके होश उड़ गए. दीवार पर विशालकाय बाघ बैठे सबकी घिग्घी बंध गयी. बाघ की सूचना पर इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई और वन विभाग की टीम को सूचना दी. कड़ी मशक्कत के बाद जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया गया.

जंगल छोड़ बाघ घर की दीवार पर जा पहुंचा,मची सनसनी

पीलीभीत (Pilibhit) के कलीनगर तहसील क्षेत्र के अटकोना गांव में सोमवार/मंगलवार की रात को एक बाघ (Tiger) किसान के घर की दीवार पर बैठा हुआ दिखाई दिया. बाघ की सूचना पर क्षेत्र में बाघ को देखने के लिए होड़ मच गई. हालांकि बाघ हमला न कर दे तो लोग काफी दूरी से ही बाघ को निहारते रहे. लोगों ने तत्काल सूचना वन विभाग (Forest Team) की टीम को दी. बाघ के रिहायशी क्षेत्र में पहुंचने पर वन विभाग टीम के हाथ पांव फूल गए कि कहीं कोई बाघ बड़ा नुकसान न पहुंचा दे.

बाघ को देखने उमड़ी भीड़, हर कोई बनाता रहा वीडियो

जैसे ही बाघ की सूचना मिली तो लोग अपने घरों को छोड़ बाघ को देखने पहुंच गए. यही नहीं हर कोई अपने मोबाइल से दीवार पर मौजूद विशालकाय बाघ की तस्वीर और वीडियो (Photo/Video) बनाता दिखाई दिया.

इस दौरान पुलिस प्रशासन व वन विभाग की टीम लगातार लोगों से दूरी बनाए रखने की हिदायत देती रही. जहां लोगों को एकतरफ उसकी दहाड़ सुन डर लग रहा था, दूसरी ओर उस बाघ को देखना भी चाहते थे. सोशल मीडिया (Social Media) पर बाघ (Tiger) के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. 

दीवार पर कभी बैठता, तो कभी लेट जाता बाघ, एरिये को किया सील

दीवार पर चढ़ा बाघ (Tiger) कभी खड़ा हुआ है, दहाड़ मार रहा है तो कभी बैठ जाता है और लेट जाता है. यही नहीं पास में ही टाइगर रिजर्व सफारी है जैसे ही टूरिस्टों को जानकारी मिली कि बाघ बाहर है तो वह भी जंगल सफारी छोड़ देखने वहां पहुंच गए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

चारों ओर दीवार पर बैठे बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने रस्सी बांधी व जाल बिछाये और आसपास रस्सी व तार बांधकर उस एरिये (Area) को सील कर दिया. जिससे बाघ उस एरिये से बाहर न आ सके और उसे पकड़ा जा सके. फिलहाल 6 से 7 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद जो जानकारी मिली है कि वन विभाग ने बाघ को कब्जे में ले लिया है. वहीं कोई नुकसान की बात सामने नहीं आयी है.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

Latest News

Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के घुरऊपुर गांव में देवर-भाभी के बीच हुआ विवाद खौफनाक घटना में बदल गया. आरोप...
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि

Follow Us