Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hamirpur Crime In Hindi: 22 वर्षीय माँ ने अपनी ममता का घोंटा गला ! 4 महीने की बच्ची को अपनी गोद में लेकर लगाई आग, दोनों की दर्दनाक मौत

मां ने बेटी को गोद में लेकर लगाई आग, image credit original source

यूपी (Up) के हमीरपुर (Hamirpur) जिले में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पारिवारिक कलह (Family Dispute) के चलते एक 22 वर्षीय महिला ने अपनी 4 महीने की दुधमुंही बच्ची (Lactating baby) को गोद में लेकर आग लगा ली. इस दुखद घटना में मां और बेटी की जलकर मौत हो गई. वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

22 वर्षीय माँ ने 4 महीने की बेटी के साथ की आत्महत्या

यह दुखद घटना हमीरपुर (Hamirpur) जिले के मुस्करा (Muskra) थाने के पहाड़ी डेरा गांव की है. जहां रहने वाले उत्तम नाम के शख्स की पत्नी किरण ने अपनी चार महीने की बच्ची आराध्य को गोद में लेकर आग लगा ली. मां और बेटी दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि जब यह घटना घटी तो उस समय घर पर महिला का पति मौजूद था, घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया.

उधर मां और बेटी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी मां और बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहद नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया डॉक्टर के मुताबिक इस घटना में मां और बेटी 80% जली हुई आई थी जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

बेटी की मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

उधर घटना की सूचना पर किरण की मां अपने परिवार के साथ विलाप करते हुए घटनास्थल पर पहुंची वहीं पुलिस को दिए गए बयान में मृतका की मां ने बताया कि 2 दिन पहले ही किरण अपने मायके से ससुराल आई थी, आज ही नातिन आराध्या का मुंडन संस्कार का कार्यक्रम भी होना था लेकिन उससे पहले ही बेटी और नातिन की मौत हो गई. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किरण ने किन हालातो में आत्महत्या की है और आत्महत्या के साथ-साथ अपनी बेटी की भी जान ले ली क्योंकि इस मामले में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है इसलिए पुलिस भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है.

पुलिस कर रही तहरीर का इंतजार

पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि मुस्कुरा थाना अंतर्गत पहाड़ी डेरा गांव में रहने वाले उत्तम नाम के युवक की 4 साल पहले महोबा जिले के गौहरारी गांव के रहने वाले भगवान सिंह की बेटी किरण के साथ शादी हुई थी हालांकि किरण ने यह कदम क्यों उठाया है अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि किरण और उत्तम आए दिन लड़ाई झगड़ा किया करते थे लेकिन इस घटना के बाद से उत्तम भी मौके से फरार है हालांकि इस मामले में किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है यदि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस अपनी ओर से भी जांच पड़ताल कर रही है.

Read More: UP Cabinet Expansion 2026: योगी मंत्रिमंडल का आज बड़ा विस्तार, फतेहपुर की कृष्णा पासवान समेत कई नए चेहरों की चर्चा

15 Apr 2024 By Vishal Shukla

Latest News

Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई
फतेहपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में व्यापारियों के हितों से जुड़े कई अहम फैसले लिए...
मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी
Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल
Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में
Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार
आज का राशिफल 21 जुलाई 2026: इन 6 राशियों के जातकों को रहना होगा सतर्क ! बजरंग बली करेंगे रक्षा, जानिए दैनिक भाग्यफल
UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

Follow Us