Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crowd In Petrol Pump: हाईवे पर चक्का जाम का दिखा असर ! पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की लंबी कतार, चारों तरफ मची अफरातफरी

Crowd In Petrol Pump: हाईवे पर चक्का जाम का दिखा असर ! पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की लंबी कतार, चारों तरफ मची अफरातफरी
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, फ़ोटो-साभार सोशल मीडिया

मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) के तहत लाए जा रहे नए कानून के खिलाफ लगातार ड्राइवरो आक्रोश जारी है. जहां 1 जनवरी के दिन प्रदेश के तमाम शहरों में चक्का जाम (Blocked Highway) किया गया था, तो वहीं दूसरी तरफ अब इसका असर तमाम पेट्रोल पंपों (Petrol Pumps) पर भी देखने को मिल रहा है. जहां पेट्रोल लेने के लिए लोगों में खासी मारामारी देखी जा रही है. ट्रकों के न चलने की वजह से आयात-निर्यात पर गहरा असर पड़ा है. व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है.

ट्रांसपोर्टरों ने किया था एलान, पेट्रोल पंप पर असर

दरअसल ट्रक ड्राइवरों द्वारा हाइवे चक्का जाम (Blocked Highway) करने के बाद अब ट्रांसपोर्टरों ने ऐलान करते हुए कहा था कि अगले तीन दिनों तक वह हड़ताल (Strike) पर रहेंगे. इसके बाद से ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल आना बंद हो गया जिस वजह से पेट्रोल लेने के लिए लोगों में होड़ सी मच गई है. चारों तरफ केवल अफरातफरी का माहौल है, फतेहपुर, कानपुर समेत कई जिलों के तमाम पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही सैकड़ो की संख्या में लोग पेट्रोल लेने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए जिसके चलते कई पेट्रोल पंप तो ऐसे भी दिखे जहां पर पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया. लोगों में नाराजगी साफतौर पर दिखाई दी.

पैट्रोल पम्प पर दिखा, अफरातफरी का माहौल

लोगों की माने तो पेट्रोल लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगे लोग घण्टो अपनी बारी का इंतजार करते रहे, ऐसे में पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर लगी इस भीड़ को हटाने के लिए पुलिस भी मौके पर मौजूद रही लेकिन भीड़ कम होने के बजाय और भी ज्यादा बढ़ती ही जा रही है, ऐसे में प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है. क्योंकि कानून अभी लागू नही हुआ है और ड्राइवरों के प्रदर्शन के चलते इसका खामियाजा आम लोगो को भुगतना पड़ा रहा है.

देश के तमाम शहरों का है यही हाल

Hit And Run Law की वजह से देश के अन्य शहरों का यही हाल रहा. जिसमें राजधानी दिल्ली (Delhi) और प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) भी शामिल है, जहां पेट्रोल पंप पर सुबह से ही लोगों का ताता लगा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कानपुर की तरह ही अन्य शहरों में भी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल पूरी तरह से खत्म हो चुका है बावजूद इसके लोग पेट्रोल पंप छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं. प्रशासन के भी भीड़ देखकर पसीने छूट गए.

क्या आने वाले दिनों में बढ़ सकता है संकट

यदि ट्रक ड्राइवर (Truck Driver) की हड़ताल (Strike) इसी तरह से जारी रही तो आने वाले समय में जिस तरह से पेट्रोल के लिए मारामारी देखी जा रही है, उसी तरह से इसका असर खाद्य वस्तुओं पर भी देखने को मिल सकता हैं, क्योकि सड़क के रास्ते बड़े पैमाने पर तमाम खाद्य सामग्रियों का आयात व निर्यात किया जाता है लेकिन दो दिनों से जारी इस हड़ताल की वजह से देश भर में जमाखोरी की शुरुआत भी हो सकती है जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ने वाला है.

Read More: UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us