Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

इस साल कैसा रहेगा मानसून, कितनी होगी बारिश जानें क्या कहा है IMD ने

इस साल कैसा रहेगा मानसून, कितनी होगी बारिश जानें क्या कहा है IMD ने
मानसून न्यूज़

भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) ने इस साल मानसून को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. जारी की गई सूचना किसानों के लिए राहत दे सकती है.


हाईलाइट्स

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जारी किया पूर्वानुमान..
  • इस साल सामान्य बारिश का पूर्वानुमान..
  • किसानों के लिए अच्छी ख़बर, 96 फ़ीसदी रहेगा मानसून..

IMD Mansoon News : मॉनसून 2023 के सामान्‍य रहने का अनुमान है.  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को मॉनसून का पूर्वानुमान जारी किया. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय और IMD ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि साउथवेस्‍ट मॉनसून (जून से सितंबर) के बीच देशभर में दीर्घकालिक औसत के 96% बारिश होने के आसार हैं. इस बार सीजन के दूसरे हाफ में अल नीनो का असर देखने को मिल सकता है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इस साल सामान्य मानसून की उम्मीद है.महापात्र ने कहा कि अल नीनो की स्थिति मानसून के मौसम के दौरान विकसित होने की संभावना है और इसका प्रभाव दूसरी छमाही में महसूस किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि सभी एल नीनो साल खराब मानसून वाले साल नहीं होते हैं. इसलिए इस बार भी मॉनसून के साथ अल-नीनो का सीधा संबंध नहीं होगा और सामान्य बारिश होगी.

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम (जून से सितंबर तक) के दौरान सामान्य बारिश देखने को मिलेगी. मानसून इस बार 96 फीसदी रहेगा और देश में इस बार 87 सेमी की लंबी अवधि बारिश होगी.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक भारत में अगले कुछ दिनों तापमान तेजी से बढ़ेगा. अगले तीन से पांच दिनों में पहाड़ों से लेकर मैदान तक 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि के आसार हैं. इससे पहाड़ों से लेकर मैदान तक गर्मी का कहर बरपेगा.मौसम विभाग के मुताबिक 15 अप्रैल तक दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पार जा सकता है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us