Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hardoi News: 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण ! फिर तीन मंजिला इमारत की छत से फेंका नीचे हालत गंभीर

Hardoi News: 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण ! फिर तीन मंजिला इमारत की छत से फेंका नीचे हालत गंभीर
हरदोई में छात्रा का अपहरण कर छत से फेंका, फोटो साभार सोशल मीडिया

हरदोई (Hardoi) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक 15 साल की नाबालिग लड़की (Minor Girl) को कुछ अज्ञात बदमाशो ने गाड़ी में अगवा कर एक मकान में ले गए, जहां पर लड़की ने उनके इस बर्ताव का विरोध किया तो अगवा करने वाले आरोपितों ने लड़की को छत से नीचे फेंक दिया, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया, उसके बयान और परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

हरदोई में सनसनीखेज वारदात से हड़कम्प, छात्रा का अपहरण

उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) से एक बेहद सनसनीखेज मामला (Sensational Case) देखने को मिला, जहाँ एक घर के बाहर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की (Minor) लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली लड़की के बयान के मुताबिक जब वह कोचिंग क्लास अटैंड करने जा रही थी कि तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और फिर उसे कुछ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गयी फिर उसे बंधक बनाकर एक मकान में ले गए, लड़की को जब होश आया तो उसने इस घटना का विरोध किया लेकिन बेखौफ बदमाशों ने उस लड़की को छत से ही नीचे फेंक (Thrown From Roof) दिया.

छात्रा के शरीर पर आईं गम्भीर चोटें

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता हरदोई (Hardoi) के हरपालपुर (Harpalpur) थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वह कटरा-बिल्हौर हाइवे पर एक मकान के बाहर लहूलुहान अवस्था मे पाई गई थी. स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आनन फानन में पीड़िता को उपचार के लिए CHC में भर्ती करवाया. जहाँ पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर (Refer) कर दिया गया. छात्रा के शरीर पर काफी गम्भीर चोट (Serious Injury) आई हैं.

पुलिस का कहना है कि ये घटना बेहद निन्दनीय है पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी इसके साथ ही इस पूरे मामले में लड़की का बयान भी लिया गया है घटना के बाद से पीड़िता काफी डरी हुई भी है इसलिए ज्यादा कुछ बता भी नही पा रही है.

बच्ची के परिजनों ने ये बताया

परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की रोज की तरह ही कोचिंग (Coaching) जा रही थी, जब वह हरपालपुर पहुँची तो उसे कुछ सुंघा दिया गया जिसके बाद उसे गाड़ी में डालकर सवायजपुर हाइवे पर बने एक तीन मंजिला मकान में ले गए इसके बाद वहां पर मौजूद 11 से 12 लोग जिनको वह जानती भी नहीं थी उन लोगों ने बड़े ही बेरहमी से पहले तो बच्ची को डराया, धमकाया और जान से मारने तक की बात बोल दी इसके बाद गुस्साए बदमाशों ने उसे छत से नीचे फेंक कर फरार हो गए. पुलिस को तहरीर दी है.

Read More: यूपी में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा तक कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल

पुलिस ने शुरू की आरोपितों की तलाश

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की बैक बोन में चोटे आयी है जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है. फिलहाल उसकी हालत अब स्थिर है, इस मामले में पुलिस बड़े ही बारीकी से हर पहलू पर जांच कर रही है, शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि, लड़की को अगवा किया गया था फिलहाल पुलिस रास्ते मे लगे सीसीटीवी कैमरे (Cctv Camera) भी चेक कर रही है. आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गयी है.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us