
Ghaziabad Dog Bite: दर्दनाक ! संक्रमण फैलने से दर्द से कराहता रहा बेटा, गोद में लिए रोता रहा पिता, तड़प तड़प कर निकला दम
On
गाज़ियाबाद से एक ह्रदयविदारक मामला सामने आया है. यहां 14 वर्ष के बच्चे ने दर्द से कराहते हुए अपने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया. दरअसल इस बच्चे को करीब डेढ़ माह पहले कुत्ते ने काट लिया था. बच्चे ने डर की वजह से परिजनों को ये बात नहीं बताई थी. जिसका संक्रमण पूरे शरीर में तेजी से फ़ैल गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
हाईलाइट्स
- गाजियाबाद में दर्दनाक घटना, रैबीज की वजह से गयी 14 वर्षीय बच्चे की जान
- 45 दिन पहले काटा था कुत्ते ने, डर की वजह से नहीं बताई थी घर मे बात, शरीर में अजीब सी हरकत होने लगी थ
- दर्द से कराहते हुए बच्चे ने पिता की गोद मे तोड़ दिया दम, शरीर में फैल गया था इंफेक्शन
Painful death of 14 year old boy due to rabies infection : गाजियाबाद की इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है. दर्द से कराह रहा बच्चा जिसने अपने पिता की गोद में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. यह मंजर देख हर किसी की आंख नम हो गईं, बेबस लाचार पिता अपने बेटे को बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन उसके शरीर ने साथ छोड़ दिया. इस बच्चे की मौत का कारण कुत्ते का काटना है. थोड़ी सी लापरवाही जान पर आ सकती है. इसलिए समय रहते ही परिजनों को इस बात से अवगत कराएं.

गाजियाबाद के विजयनगर से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रहने वाले एक मजदूर के बेटे को कुछ दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था.यह बात बच्चे ने नहीं बताई थी. जिसके बाद रेबीज इंफेक्शन तेजी से फैलने लगा. आखिरकार बच्चे ने पिता के सामने ही दर्द से कराहते हुए दम तोड़ दिया.




Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
