Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दलितों को लेकर विशेष अभियान चलाएगी कांग्रेस..डॉक्टर अतुल पासवान को मिली बड़ी जिम्मेदारी..!

फतेहपुर:दलितों को लेकर विशेष अभियान चलाएगी कांग्रेस..डॉक्टर अतुल पासवान को मिली बड़ी जिम्मेदारी..!
फतेहपुर:अतुल पासवान का स्वागत करते कांग्रेसी।

2022 के यूपी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है..दलितों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है..फतेहपुर में भी कांग्रेस ने दलित प्रकोष्ठ की स्थापना की है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फतेहपुर:एक दौर था जब दलित कांग्रेस का मजबूत वोट बैंक हुआ करता था।समय के साथ दलितों का मोह कांग्रेस से भंग हो गया।यूपी में मायावती दलितों की सबसे बड़ी नेता बन गई।

प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस यूपी में अपनी खोई हुई सियासी ज़मीन की तलाश में जुटी है।लेकिन बग़ैर दलितों के कांग्रेस के लिए यह सम्भव नहीं है।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:Exclusive-गरीबों की बस्ती 'नरकलोक' में तब्दील..सुध लेने वाला कोई नहीं..!

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अनुसूचित विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डा० राम सजीवन निर्मल फतेहपुर पहुँचे।जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अनुसूचित विभाग प्रकोष्ठ के जिला संगठन के गठन के लिये निर्मल के अलावा प्रदेश अनुसूचित विभाग के महासचिव आर०के०गौतम भी मौजूद थे।गौतम ने अनुसूचित विभाग समेत फ्रंटल संगठनों को गतिशील एवं प्रभावकारी बनाने का दिशा निर्देश  उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिया।

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने की।सर्वप्रथम बी एस फोर के जिलाध्यक्ष रहे एवं कद्दावर नेता अतुल कुमार पासवान को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के लिये बधाई दी।बता दें कि डॉक्टर पासवान ने हाल ही में लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता आधा सैकड़ा लोगों के साथ ग्रहण की थी।

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

ये भी पढ़ें-Exclusive:फ़तेहपुर:भाजपा को गाली देने वाला पंचायत सचिव निलंबित.!

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

डॉक्टर अतुल पासवान ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कहा कि दलितों का हित कांग्रेस पार्टी में ही है।कांग्रेस की स्थापना के समय से लेकर आज तक जितना सम्मान कांग्रेस में दलितों का रहा है किसी अन्य पार्टी में नहीं रहा है।

इस मौक़े कांग्रेस जिला कमेटी के प्रवक्ता सुधाकर अवस्थी,महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल,महासचिव चंद्र प्रकाश लोधी,अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मिसबहुल हक,सचिव उदित अवस्थी,महासचिव वीरेंद्र सिंह चौहान,जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्र,राधेश्याम सोनकर,अरुण कुमार,इरफान खान आदि मौजूद रहे।

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us