Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी न्यूज़ : उत्तर प्रदेश में खुलने जा रही पहली फ्रूट वाइनरी फलों के रस से बनेगी शराब

यूपी न्यूज़ : उत्तर प्रदेश में खुलने जा रही पहली फ्रूट वाइनरी फलों के रस से बनेगी शराब
यूपी की पहली फ्रूट वाइनरी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रदेश की पहली फ्रूट वाइनरी ( Fruit winery ) खुलने जा रही है. फलों के रस से शराब बनाने की फैक्ट्री स्थापित होंगीं. फ्रूट वाइनरी खुलने से किसानों को भी लाभ होगा.

UP News : उत्तर प्रदेश में पहली फ्रूट वाइनरी स्थापित होने जा रही है. मुजफ्फरनगर में प्रदेश की पहली फ्रूट वाइनरी ( Fruit Winery ) खोले जाने का रास्ता साफ हो गया है. 

यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव (आबकारी) संजय आर भूसरेड्डी के मुताबिक-"केडी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को मुजफ्फरनगर जिले में 54,446 लीटर की वार्षिक क्षमता वाली वाइनरी स्थापित करने की अनुमति दी गई है.

यह न केवल उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh First Fruit Winery ) में पहली वाइनरी होगी, बल्कि पूरे उत्तर भारत में भी पहली वाइनरी होगी.इस क्षेत्र में उगाए गए फलों का उपयोग उत्पादन के लिए किया जाएगा और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा." 

आगे भूसरेड्डी ने कहा, राज्य देश के कुल फल उत्पादन में 26 प्रतिशत का योगदान देता है और 4.76 लाख हेक्टेयर में सालाना लगभग 105.41 लाख टन फलों का उत्पादन होता है.

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

क्या होती फ्रूट वाइनरी..

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

फ्रूट वाइनरी ( Fruit Winery In UP ) को आसान भाषा में शराब बनाने की फैक्ट्री कहा जा सकता है. यहाँ फलों से शराब बनाई जाती है. वाइनरी में उन फलों का भी प्रयोग हो जाता है जो खराब होने के चलते बिक नहीं पाते हैं. जिसके चलते फलों के किसानों को अपनी आय बढ़ाने का मौका मिल जाता है.मुजफ्फरनगर में स्थापित हो रही फ्रूट वाइनरी में आम, अमरूद, जामुन, लीची, सेब सहित क़रीब एक दर्जन फलों का प्रयोग होगा.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

यूपी में बढ़ी है शराब की मांग..

उत्तर प्रदेश में शराब के शौकीनों में जबरदस्त इज़ाफ़ा हो रहा है खासकर, बियर की बिक्री में जबरदस्त उछाल है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से जुलाई 2022 तक महज चार महीनों में 1710 करोड़ रुपये से सरकारी खजाना भरा है.इस वर्ष 12,874 करोड़ का राजस्व हासिल हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15.31 प्रतिशत अधिक है.

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us