Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में पति ने पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा गुस्से में खा लिया ज़हर मौत

Fatehpur News : फतेहपुर में पति ने पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा गुस्से में खा लिया ज़हर मौत
सांकेतिक फ़ोटो

फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत जोनिहा कस्बे में पति पत्नी के बीच खाने को लेकर विवाद हो गया, गुस्से में आकर पत्नी ने जहर खा लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई.


हाईलाइट्स

  • खाना बनाने को लेकर पति पत्नी में हुआ झगड़ा..
  • पत्नी ने खाया ज़हर, मौत
  • बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे का मामला..

Fatehpur News : पति पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ, पति में पत्नी को डांट फ़टकार लगा दी, जिसके बाद गुस्से में आकर पत्नी ने ज़हर खा लिया. आनन फ़ानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुँचें जहां पत्नी की मौत हो गई. 

जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे के रहने वाले घनश्याम का शनिवार शाम अपनी पत्नी अनीता देवी (30) के साथ झगड़ा हुआ था.

बताया जा रहा है कि घनश्याम ने पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा था बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. पति डांट फटकार कर घर से चला गया था. पति के जाने के बाद अनीता देवी ने ज़हर खा लिया. पति को पत्नी के जहर खाने की सूचना मिली वह मौक़े पर पहुँचा पत्नी को लेकर नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.

कोतवाली प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

​​​​

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us