Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur SP Threatened: फतेहपुर के एसपी को फोन से धमकी देने वाला कौन है राजेंद्र सिंह चौहान?

Fatehpur SP Threatened: फतेहपुर के एसपी को फोन से धमकी देने वाला कौन है राजेंद्र सिंह चौहान?
फतेहपुर SP को धमकी : प्रतीकात्मक फोटो

यूपी (uttar pradesh) के फतेहपुर (fatehpur) में एक सस्पेंडेड हेड कांस्टेबल ने एसपी के सीयूजी नम्बर पर फोन करके गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी.इस पूरे मामले में पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है (Who is Rajendra Singh Chauhan who threatened Fatehpur SP by phone In CUG Number)

Fatehpur SP Rajesh Kumar Singh Threatened: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जेल से छूटे निलंबित हेड कांस्टेबल ने एसपी के सीयूजी नम्बर पर फोन कर ताबड़तोड़ गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली. मामला शुक्रवार देर रात का है बताया जा रहा है कि SP Rajesh Kumar Singh के सीयूजी नम्बर में निलंबित पुलिस कर्मी ने फोन किया था जिसे मौके पर मौजूद एसपी पीआरओ सुनील कुमार सिंह ने रिसीव किया.फोन पर बात करते हुए एचसीपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी नाम पूछने पर उसने अपना नाम राजेंद्र सिंह चौहान (Rajendra Singh Chauhan HCP) बताया.

कौन है निलंबित हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह चौहान? (Fatehpur SP Threatened)

मूलरूप से फतेहपुर (Fatehpur News) के चूना वाली गली कृष्णानगर हरिहरगंज का रहने वाला राजेंद्र सिंह चौहान (Rajendra Singh Chauhan HCP) कानपुर देहात (Kanpur Dehat) की पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है 19 मार्च 2022 को फतेहपुर में अपने मकान के पास नारे बाजी करते हुए गाली गलौज कर रहा था जिस पर मोहल्ले वालों ने उसको रोकने का प्रयास किया तब उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी थी जिसमें दुकानदार चंद्रप्रकाश गुप्ता का पुत्र मयंक (15) और पुत्री वर्तिका (18) जख्मी हो गए थे उसके बाद एचसीपी को पुलिस ने अरेस्ट करके जेल भेज दिया था.

जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात पुलिस (Kanpur Dehat Police) ने जांच के बाद एचसीपी को सस्पेंड कर दिया था. बताया जा रहा है कि जून 2022 को राजेंद्र हाईकोट की बेल पर जमानत पर बाहर आ गया था

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए एसपी पीआरओ सुनील कुमार सिंह ने बताया की HCP राजेंद्र सिंह चौहान ने एसपी के सीयूजी नम्बर पर रात को फोन किया था जिसको मेरे द्वारा उठाया गया था. उन्होंने कहा कि निलंबित हेड कांस्टेबल फोन से लगातार गली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए फसाने की बात कर रहा था नाम पूछने पर उसने राजेंद्र सिंह चौहान बताया था. पीआरओ ने कहा शुक्रवार को मेरे द्वारा उसके खिलाफ़ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है जल्द ही आरोपी शख्स को पकड़ा जाएगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

जानकारों की माने तो मार्च 2022 को राजेंद्र की फायरिंग में दो लोग घायल हुए थे जिसके बाद एचसीपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था उसी बात से नाराज़ हेड कांस्टेबल ने नशे की हालत में SP फतेहपुर के सीयूजी नम्बर में फोन करके गाली गलौज और धमकी दी है. (Fatehpur SP Threatened By Cug number)

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us