Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh News:Fatehpur के दरोगा का Viral Video एसपी ने किया निलंबित

Uttar Pradesh News:Fatehpur के दरोगा का Viral Video एसपी ने किया निलंबित
Fatehpur Daroga Viral Video (प्रतीकात्मक फोटो)

इन दिनों यूपी पुलिस के दरोगों के वीडियो धड़ाधड़ वायरल हो रहें हैं.उन्नाव में एक दरोगा के अय्याशी का तो प्रयागराज में लड़की से मसाज़ कराते दरोगा का वीडियो वायरल हुआ था,अब फतेहपुर में तैनात एक दरोगा का भी वीडियो वायरल हुआ है.जिसमें वह दो महिलाओं से किसी मामले में रुपए के लेनदेन की बात कर रहा है.एसपी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है. Fatehpur Daroga Viral Video Latest News

Fatehpur News:उन्नाव,प्रयागराज के बाद अब फतेहपुर के भी एक दरोगा का वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि यह वीडियो रिश्वतखोरी से जुड़ा हुआ है. वीडियो (Fatehpur Daroga Viral Video) का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.साथ ही जाँच सीओ को सौंपी है.

क्या है वायरल वीडियो..

खखरेरू थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक (दरोगा) कन्हैयालाल गौतम (SI Kanhaiya Lal Gautam) दो महिलाओं से 60 हज़ार रुपए ले रहा है.साथ ही वह एक लाख रुपए की मांग कर रहा है. काम का हवाला देते हुए कहता है कि इस काम के लिए 60 हजार की रकम कम है. कम से कम 1 लाख लगेंगे. इसके अलावा दरोगा सीओ को अलग से रुपए देने की बात कह रहा है.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो (Viral Video Fatehpur ) कुछ महीने पुराना है.एक दुष्कर्म के मामले में आरोपी का नाम मुक़दमे से बाहर करने के एवज में दरोगा रुपयों का लेनदेन कर रहा था. बता दें कि अभी कुछ रोज पहले ही एसपी ने उपनिरीक्षक कन्हैयालाल का तबादला खखरेरू से हुसैनगंज किया था.

Read More: Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

मामले में सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह (IPS Rajesh kumar Singh) ने बताया कि उपनिरीक्षक कन्हैयालाल गौतम का 02 महिलाओं से पैसे के लेनदेन के संबंध में वार्ता करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.वीडियो का संज्ञान ले जांच करायी गयी थी.जांच में दोषी पाए जाने पर कन्हैयालाल गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है साथ ही प्रारंभिक जांच कराई जा रही है.

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us