Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News:जेई की गुम हुई नाबालिग बहन की तलाश में जुटी पुलिस टीमें जारी हुए नम्बर

Fatehpur UP News:जेई की गुम हुई नाबालिग बहन की तलाश में जुटी पुलिस टीमें जारी हुए नम्बर
गायब लड़की सरस्वती (फ़ाइल फ़ोटो)

फतेहपुर में तैनात बिजली विभाग के जेई की 16 वर्षीय नाबालिग बहन सोमवार सुबह से ग़ायब हो गई है, 24 घण्टे से ज़्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस के हाँथ खाली हैं, खोजने में पुलिस की कई टीमें लगी हुईं हैं, पुलिस ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं. Fatehpur News JE Sister Missing

Fatehpur News:फतेहपुर के राधानगर पावर हाउस में तैनात जेई ईश्वर महतो की 16 वर्षीय बहन सरस्वती सोमवार सुबह 10:30 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहे के निकट से ग़ायब हो गई है।बच्ची को गुम हुए 24 घण्टे हो गए हैं लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।पुलिस टीमें खोजने में जुटी हुई हैं।कोतवाली पुलिस ने इस सम्बंध में मोबाइल नम्बर भी जारी किए हैं कि किसी को भी बच्ची दिखे या बच्ची के सम्बंध में कोई जानकारी हो तो नीचे दिए गए नम्बरों पर जानकारी दे। Fatehpur News

इन नम्बरों पर दें जानकारी..

8004911049, 7311186262, 6307402877, 9576921179, 9454403347

झारखंड के रहने वाले हैं जेई..

Read More: Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम

जेई ईश्वर महतो झारखंड प्रान्त के गाँव पौखला थाना पिंडरा जोरो बोकारो के रहने वाले हैं, फतेहपुर में राधानगर ट्रांसमिशन सेंटर में तैनात हैं औऱ शहर के उत्तरी गौतम नगर में किराए से रहते हैं।बीते दिनों पढ़ाई के उद्देश्य से अपनी छोटी बहन सरस्वती औऱ भाई को लेकर 28 अगस्त को फतेहपुर आए थे। Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

उन्होंने बताया कि गुम हुई बहन सरस्वती को हिंदी भाषा की समझ नहीं है वह झारखंड की स्थानीय भाषा ही समझती औऱ बोलती है उसका यहाँ मन नहीं लगता था लेकिन मैंने उसे समझाने की कोशिश की थी धीरे धीरे सब समझ में आने लगेगा। Fatehpur UP News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह वह लखनऊ मुख्यालय मीटिंग के लिए गए हुए थे।घर में छोटा भाई था।इसी दौरान बहन सरस्वती बिना कुछ बताए बैग में कपड़े भरकर चली गई है।Fatehpur JE Sister Missing News

कोतवाली पुलिस ने गुमसुदगी का मामला दर्ज कर बच्ची की खोज शुरू कर दी है।परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।24 घण्टे से ज्यादा का समय बीत  चुका है। Fatehpur Latest News

कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि बच्ची की तलाश में टीमें जुटी हुईं हैं।उन्होंने बताया कि पता चला है कि बच्ची का यहाँ के माहौल में मन नहीं लगता था। हो सकता है बच्ची वापस झारखंड जाने के लिए यहाँ से निकल गई हो। Fatehpur News

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us