Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: ब्राह्मणों के आशीर्वाद के बिना कोई नहीं बना सकता सरकार इतिहास है गवाह

Fatehpur UP News: ब्राह्मणों के आशीर्वाद के बिना कोई नहीं बना सकता सरकार इतिहास है गवाह
Anish Mansuri

बहुजन समाज पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को अपने पक्ष में करने के लिए हर सम्भव प्रयास में जुटी हुई है. बाँदा में बड़ी चुनावी बैठक में शामिल होने जा रहे प्रदेश संयोजक पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी औऱ कोआर्डिनेटर राजेन्द्र गौतम ने फतेहपुर में रुककर युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत करते हुए बसपा के चुनावी मुद्दों पर बात की. Fatehpur up news bsp leader anish mansuri

Fatehpur News: यूपी विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दल जोर शोर से तैयारियों में जुट गए हैं।इस बार यूपी की राजनीति के केंद्र बिंदु में ब्राह्मण वोट बैंक है सभी ब्राह्मणों को अपने पक्ष में करने के लिए जुटे हुए हैं। बसपा प्रबुद्ध सभा के नाम पर ब्राह्मण सम्मेलन करने में जुट गई है।इसकी कमान पार्टी महासचिव औऱ राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा सम्भाले हुए हैं।

बसपा के प्रदेश संयोजक व पूर्व मंत्री अनीश मंसूरी औऱ कोआर्डिनेटर राजेंद्र गौतम बुधवार को बाँदा में होने वाली बसपा की प्रमुख चुनावी बैठक में शामिल होने के लिए जाते वक़्त फतेहपुर में रुककर दोनों नेताओं ने युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत की।

अनीस मंसूरी ने ब्राह्मणों के सवाल पर कहा कि बिना ब्राह्मणों के सत्ता तक पहुँचना नामुकिन है इतिहास गवाह है ब्राह्मण जिसके साथ रहा है वही सत्ता पर काबिज हुआ है।उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का सम्मान औऱ सरकार में हिस्सेदारी बसपा में ही सम्भव है। 2007 के चुनाव में जब बहन मायावती मुख्यमंत्री बनी थीं तो सबसे ज्यादा ब्राह्मण विधायक बने थे।अभी भी बसपा सुप्रीमो का कहना है कि ब्राह्मण समाज का मान सम्मान बसपा में ही सुरक्षित है।

उन्होंने मौजूदा योगी सरकार पर ब्राह्मण समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी राज में एक विशेष जाति के लोगों को ही आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया, अच्छे पदों पर उसी जाति के लोग बिठाए गए औऱ ब्राह्मण समाज के लोगों को महत्वहीन पदों पर बिठाया गया। उनके एनकाउंटर कराए गए।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

स्टेट कोआर्डिनेटर राजेन्द्र गौतम ने कहा कि मौजूदा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। बसपा की तरफ़ सभी समाज के लोग आशा के साथ देख रहें हैं। 2022 में मायावती प्रदेश की पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी।

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us