Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर के ललौली में 100 से ज्यादा लोगों की मृत्यु पर जा रहे कांग्रेस के राहत दल को पुलिस ने रोंका.धरने पर बैठे कांग्रेसी।

Fatehpur UP News: फतेहपुर के ललौली में 100 से ज्यादा लोगों की मृत्यु पर जा रहे कांग्रेस के राहत दल को पुलिस ने रोंका.धरने पर बैठे कांग्रेसी।
सड़क पर धरने में बैठे कांग्रेसी

फतेहपुर के ललौली गांव में सौ से ज्यादा लोगों की मृत्यु को लेकर अब राजनीति गरमा गई है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशन में बना राहत दल को जिले के कांग्रेस कार्यालय में ही निरुद्ध कर दिया गया जिसे लेकर कांग्रेसी सड़क पर ही धरने में बैठ गए। पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Fatehpur UP News Lalauli More Than Hundred People Died Due To Corona Virus)

Fatehpur UP News: कोरोना महामारी ने शहर से ज्यादा गांवों में तबाही मचाकर रखी है। डॉक्टरों की कमी और प्रशासनिक हीलाहवाली के चलते लोगों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है। ऐसे ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का है जहाँ ललौली गांव में 100 से ज्यादा लोगों के मरने की जानकारी मीडिया की सुर्खियां बनी हुईं है।इसबात को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu)ने इसके चलते कांग्रेस के राहत दल को उस गांव में भेजने का निर्णय लिया था। लेकिन रविवार को ललौली जा रहे राहत दल को कांग्रेस कार्यालय में ही पुलिस द्वारा निरुद्ध कर दिया गया जिसके चलते कांग्रेसी सड़क पर ही धरने में बैठ गए।(Fatehpur UP News Lalauli More Than Hundred People Died Due To Corona Virus)

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की और कहा कि प्रदेश सरकार लगातार मौत का तांडव कर रही है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय बताते हैं कि आठ सदस्यीय दल प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर ललौली गांव में चिकित्सीय सलाह से दवा वितरण और ग्रामीणों का हाल जानने जा रहा था जिसे योगी सरकार के प्रशासन ने रोक दिया। उन्होंने कहा हम रुकने वाले नहीं हैं किसी न किसी रूप में हम उन ग्रामीणों की मदद करेंगे। यह योगी सरकार की नाकामी है जिसे वह लगातार छिपाने का काम कर रही है।

वहीं जिले के पूर्व सांसद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश सचान ने बताया कि ललौली आते समय प्रशासन ने उनको कई जगह रोकने का प्रयास किया लेकिन वो किसी तरह वहां पहुंचे और मृतकों परिजनों से मिल उनकी पीड़ा सुनी।उन्होंने कहा सरकार मरने वालों के आंकड़े छिपाने की लगातार कोशिश कर रही है जबकि उनका ध्यान गांव क्षेत्रों की असुविधाओं में होनी चाहिए।

राकेश सचान ने कहा जब वो सासंद थे तब कई अस्पताल बनवाए गए थे लेकिन उनमें केवल ताले लटक रहे हैं और डॉक्टर नदारद हैं। कोविड कि वजह से ललौली सहित जिले में बड़ी संख्या में मौतें हुईं हैं और प्रशासन की तरफ़ से मरीजों को कोई सुविधाएं नहीं दी गईं हैं।उन्होंने कहा अगर मौत के आंकड़े जानने हैं तो गंगा यमुना के घाटों में जाकर जान सकते हैं। आपको बतादें कि ललौली में हुई मौतों पर मीडिया से बात करते हुए डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि यहां मरने वालों की संख्या 37 हैं जबकि कोविड की वजह से कोई मौत नहीं हुई है।(Fatehpur UP News Lalauli More Than Hundred People Died Due To Corona Virus)

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us