Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: हिन्दू महासभा के प्रान्तीय महामंत्री को बसपा नेता ने साथियों संग मिल कलक्ट्रेट में जमकर पीटा

Fatehpur UP News: हिन्दू महासभा के प्रान्तीय महामंत्री को बसपा नेता ने साथियों संग मिल कलक्ट्रेट में जमकर पीटा
जानकारी देते मनोज त्रिवेदी

बुधवार दोपहर कलक्ट्रेट परिसर में हिन्दू महासभा के प्रांतीय महामंत्री मनोज त्रिवेदी के साथ जमकर मारपीट की गई. Fatehpur up news manoj trivedi hindu mahasabha leader

Fatehpur News: बुधवार दोपहर को फतेहपुर के कलक्ट्रेट परिसर में जमकर मारपीट हो गई। हिन्दू महासभा के प्रांतीय मंत्री मनोज त्रिवेदी को चोटें आईं हैं। उन्होंने मारपीट औऱ लूट का आरोप बसपा नेता शाश्वत गर्ग औऱ उनके साथियों के ऊपर लगाया है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर दी है।Fatehpur news manoj trivedi hindu mahasabha

क्या है पूरा मामला..

मनोज त्रिवेदी शहर के पटेल नगर इलाक़े में रहते हैं।वह हिन्दू महासभा के प्रांतीय मंत्री हैं औऱ धार्मिक व सामाजिक कार्यों में प्रमुख रूप से भागीदारी करते हैं।Fatehpur Latest News

मनोज त्रिवेदी ने बताया कि बुधवार दोपहर वह एडवोकेट संदीप पांडेय के बस्ते में बैठे हुए थे उसी दौरान शाश्वत गर्ग आए औऱ कहने लगे कि तुम मेरे पिता प्रदीप गर्ग की खिलाफत करते हो।जिस पर मेरे द्वारा कहा गया कि नहीं ऐसी तो कोई बात नहीं है जिसके बाद उनके द्वारा गाली गलौच की जाने लगी औऱ अपने कई साथियों को बुलवा  कर मेरे ऊपर हमला बोल दिया।मेरे जेब मे पड़े हुए 7340 रुपए व गले मे पड़ी हुई दो तोले की सोने की चेन लूट ली।

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

बाँके बिहारी मंदिर का मामला फ़िर आया सामने..

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

इस विवाद के पीछे शांतिनगर स्थित बाँके बिहारी मंदिर का मामला सामने आया है।मनोज त्रिवेदी ने बताया कि वह हिन्दू संगठन से जुड़े होने के नाते जनपद के मंदिरों की संपत्ति में हो रहे अवैध कब्ज़े औऱ उनकी सुरक्षा की लड़ाई लड़ते रहें हैं। बीते दिनों बाँके बिहारी मंदिर के रख रखाव को औऱ उसकी सुरक्षा के सम्बंध में जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया था।

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

इसी से झल्लाये बसपाई नेता व मंदिर के कथित सर्वराकार प्रदीप गर्ग ने अपने पुत्र व बसपा के जिला कोषाध्यक्ष शास्वत गर्ग को उकसाकर मेरे ऊपर जानलेवा हमला कराया।

वहीं इस मामले को लेकर शास्वत गर्ग का कहना है कि उनके साथ मनोज त्रिवेदी ने मारपीट करके लूट की है।औऱ जाने से मारने की धमकी दी है।

कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है।मेडिकल कराने के लिए भेजा गया है।जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us